Featured Post

How to Check PAN Card And Aadhaar Card Link Status Online And Offline

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ( PAN Aadhaar Link Last Date ) खत्म हो चुकी है, क्या आपने अपना पैन कार्ड, आधार से लिंक किया? यदि हां, तो सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाई, क्योंकि अब आप पेंडिंग रिफंड और उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट के लिए एलिजिबल (Eligible for interest on Refund) हैं। साथ ह…

FAUG Game Kya Hai in Hindi? FAU-G Game Full Form In Hindi

1 टिप्पणी
भारत और चीन के बीच चल रहे टकराव के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए चीन के ऊपर Digital Strike किया है। जी हां ! मैं Digital Strike शब्द का उपयोग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि भारत सरकार लगातार चीन के सभी पॉपुलर Application को भारत में बैन कर रहे हैं। 

भारत सरकार ने इन सभी App को भारत से इसलिए हटाया है। क्योंकि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि इन App से उपभोक्ताओं की प्राइवेसी खतरे में है। ये कंपनियां उपभोक्ताओं का डाटा चीनी सरकार को प्रदान कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचा सकती थी। इसी शिकायत के कारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन सभी Application को भारत में बैन कर दिया है।

FAU-G game Kya Hai? FAU-G game Apk file Download, FAU-G game fill form in hindi

भारत सरकार ने चीन के 118 Application को भारत में बैन किया है। इस बैन में सबसे बड़ी बात यह निकलकर सामने आई है कि इन सभी 118 App में युवाओं के सबसे पसंदीदा App PUBG भी शामिल है। जी हां भारत में अब PUBG Ban हो गया हैं। अब भारत में यह Application play Store या Apple Store पर नहीं दिखाई पड़ेगी। यदि कोई उपभोक्ता इस Application को Download कर भी लेता है तो वह इस App को अपने स्मार्टफोन पर चला नहीं सकता। क्योंकि भारत में इस App के सर्वर को ब्लॉक कर दिया गया है।

भारत में PUBG Ban होने के तुरंत बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर हलचल मचा दिया है। जी हां यदि आप Game के दीवाने हैं और PUBG के अल्टरनेट की तलाश में है। तब आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए ताकि आप PUBG की तरह ही कोई दूसरा Mobile Game खेलकर अपना मनोरंजन कर सके।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर PUBG की तरह ही मिलते जुलते नाम वाले एक Game का पोस्टर जारी किया है।  इस पोस्टर को देखने के बाद यह पता चलता है कि यह Game PUBG की तरह ही Action Game होगा। इसके अलावा इस Game का नाम भी PUBG की तरह ही FAU-G रखा गया है। जिससे युवा पीढ़ी इस खबर को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं और इस Game के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 

FAU-G Game Kya Hai | FAU-G क्या है? | FAU-G Game Ke Bare Me Jankari 


यदि आप भी इंटरनेट पर इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं  कि FAU-G Game क्या है? तब आप सही जगह पर हैं क्योंकि मैं इस लेख में आपको इस Game के बारे में सभी छोटी से छोटी जानकारियां दूंगा जो आपको जरूर जानी चाहिए।

दोस्तों FAU-G Game PUBG की तरह ही एक Action वार Game होगा। जिसमें कई लेवल होंगे। इस Game में आपको PUBG की तरह ही शानदार ग्राफिक्स देखने को मिल सकतें हैं। यह Game इंडियन आर्म्स फोर्स पर बेस्ड हो सकती है। जिसमें भारतीय जांबाजों के द्वारा अलग अलग आपरेशन, अलग अलग लेवल में देखने को मिल सकतें हैं। इस Game को डेवलप करने वाले कंपनी के सह संस्थापक ने बताया कि इस Game का पहला लेवल गलवान घाटी पर आधारित है। गौरतलब है कि गलवान घाटी में ही भारत और चीन के बीच टकराव हुआ था। हालांकि सामंजस्य की बात यह भी है कि इस Game में हमें मल्टीप्लेयर फीचर्स का सपोर्ट मिलता है या फिर नहीं। मल्टीप्लेयर फीचर्स की बदौलत ही आप इस Game में अपनी टीम को बना पाएंगे और एक साथ मिलकर किसी मिशन पर टास्क कंप्लीट कर पाएंगे। जैसा कि हम PUBG Mobile Game में खेलते थे।

Kya FAU-G , PUBG  का Altenate हैं | FAU-G Game PUBG Alternate Game Ho Sakta Hai


FAU-G Game का नाम और पोस्टर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह Game भी PUBG की तरह ही एक्शन से भरपूर होगी। हालांकि एप्प डेवलपर के द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि यह Game PUBG की तरह ही होगा या नहीं। परंतु न्यूज़ रिपोर्ट और इंटरनेट पर चल रही खबरों से अंदाजा लगाया जाए तो यह PUBG की तरह ही एक एंटरटेनिंग Game होगी। जहां पर युवा काफी ज्यादा मनोरंजन कर सकेंगे।

FAU- G Game Ka Full Form | FAU- G Full Form In Hindi | FAU- G Game Ka Full Form Kya Hai


दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि PUBG भारत में काफी ज्यादा प्रचलित थी। लाखों युवा दिनभर इस Application पर अपना समय व्यतीत करते थे और चैंपियनशिप और सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम कर लाखों करोड़ों रुपए भी कमाते थे। लेकिन PUBG के बैन होने के बाद लोग निराश है और pubg के अल्टरनेट की तलाश में हैं। Pubg के ban होने के बाद भारत में नया gaming Application लांच होने वाला है। इसका नाम है FAU-G इसी कारण PUBG की तरह ही अब इस App के फुल फॉर्म को भी इंटरनेट पर काफी तेजी से सर्च किया जा रहा है। 

दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि PUBG का फुल फॉर्म - Players Unknown BattleGround (PUBG) था। ठीक उसी तरह है FAU-G Game का फुल फॉर्म - Fearless And United - Guard रखा गया है।

FAU- G Game Ko Kis Company Ne Develope Kiya Hai | FAU- G Game Ko Kis Company Ne Banaya


FAU-G Game एक भारतीय Gaming कंपनी के द्वारा बनाया गया Gaming Application है। इस Game को बेंगलुरू स्थित Mobile Game डेवलपर कंपनी nCORE Games के द्वारा तैयार किया जा रहा है। कंपनी के सह संस्थापक विशाल गोंडल है। उन्होंने बताया कि वह इस App पर कई महीनों से काम कर रहे थे। 

FAU-G Game Release Date | FAU- G Game Launch Kab Hoga | FAU- G Game Launch Date Kya Hai


FAU- G Game के Release Date की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि इस Game के पोस्टर पर Coming Soon लिखा गया है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह Game जल्द ही भारत में लॉन्च हो जाएगा। हालांकि इंटरनेट पर यह भी बताया जा रहा है कि यह Game अक्टूबर तक लॉन्च हो जाएगा। 

FAU-G Game Download Link | FAU-G Game Download Kaise Karen | FAU-G Game Download Kaha Se Download Kare


जैसा कि मैंने आपको बताया है कि इस Game के लॉन्च की तारीख अभी तक आधिकारिक तौर पर बताया नहीं गया है। जैसे ही कंपनी के द्वारा इस App को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हमारी टीम इसी लेख में FAU-G Game Download Link उपलब्ध करा देगी। इसके लिए आपको हमारे ब्लॉग से जुड़ना पड़ेगा। आप अन्य Mobile Game की तरह ही इस Game को भी गूगल प्ले Store से Download कर सकेंगे।

FAU-G Game Apk Size Kya Hai | FAU-G Game Kitne MB Ka Hai | FAU-G Game Kitne GB K Hai


FAU-G Game Apk Size कितने मेगाबाइट या गिगाबाइट का होगा। अभी तक कंपनी के द्वारा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जो लोग पब जी Mobile Game खेलते थे, उनको तो पता ही होगा कि PUBG Game कितने एमबी का था। तो उसी आधार पर हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि एक Action Mobile Game कितने मेगाबाइट या गीगाबाइट का हो सकता है। हमारे कल्पना के अनुसार FAU-G Game का एप्स चाहिए 1GB से 1.5GB तक हो सकता है। 

FAU-G Game की मुख्य बातें


FAU-G App के बारे में मैंने आपको ऊपर पूरी जानकारी दे दी है। लेकिन अंत में मैं आपको बस इतना ही कहना चाहता हूं कि FAU-G Game भारत में निर्मित App है। इसलिए आप इस App पर अपना सपोर्ट जरूर दीजिएगा। क्योंकि आपके द्वारा दिए गए सपोर्ट के कारण इस App की जो कमाई होगी उस की कुल कमाई का 20% हिस्सा ""भारत के वीर" संस्था को प्रदान की जाएगी। जो देश के सैनिकों के हित में काम करती है।

 जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।

Subscribe For More PUBG Game Update

तो दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार प्रकट जरूर करें। और हमें यह बताएं कि आप इस Game के लिए कितने Excited हैं। यदि आपको लगता है कि इस लेख के माध्यम से आपके परिचित लोगों को जानकारी मिल सकती है तो उन तक यह ले व्हाट्सएप शेयर बटन के माध्यम से जरूर पहुंचाएं।
Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

1 टिप्पणी

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter