Featured Post
विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय देते हुए अपने मित्र के पास एक पत्र लिखें - Write a letter to your friend introducing the best student in your school.
अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय देते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखें - Write a letter to your friend introducing the best student in your school.
विकास नगर, रोड संख्या .05
पटना - 8000xx
20 सितंबर, 2020
तुमने कुछ दिनों पहले अपने पत्र में मुझसे अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय जानने की इच्छा जताई है। इसलिए आज मैं इस पत्र में उस छात्र का परिचय संक्षेप में लिख रहा हूं ------
वैसे तो मेरे विद्यालय में सैकड़ों छात्र हैं लेकिन उन सभी छात्रों में " अंकित " विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र है। अंकित दसवी वर्ग का छात्र है। मेरे विद्यालय में सभी विद्यार्थी अनुशासित और प्रतिभाशाली है, लेकिन अंकित उनमें से सबसे आगे है। अंकित की जितनी भी प्रशंसा की जाए अन्य छात्रों की तुलना में बहुत कम होगी। वह समय का अत्यधिक पावन है वह समय पर अपने सारे कार्यों को संपन्न करता है। वह सही समय पर विद्यालय आता है और सही समय पर विद्यालय से अपने घर के लिए प्रस्थान होता है। अंकित विद्यालय की सभी परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता है। वह विद्यालय की सभी कार्यकलापों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता है और प्रायोजित कार्यक्रमों में पुरस्कार भी प्राप्त करता है। विद्यालय में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम हो या फिर निबंध प्रतियोगिता या फिर बाद विवाद प्रतियोगिता वह सबसे अव्वल स्थान प्राप्त करता है। अंकित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का चहेता है, सभी शिक्षक उनसे अत्यधिक प्यार करते हैं। अंकित के माता-पिता भी शिक्षित सभ्य और अनुशासित हैं। शायद! अंकित पर उनके माता-पिता का अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। इतने प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी अंकित में नाम मात्र का अभिमान नहीं है। वह अत्यधिक विनम्र और सरल स्वभाव का है। वह हमेशा अपने प्रति सतर्क रहता है। इसलिए वह मेरा परम मित्र है।
तुम्हारा मित्र
सुमित
Related Posts
Label
Popular
- Bihar Board Certificate Name Correction Application Hindi - Marksheet Me Naam Change Kaise Kare
- ChequeBook Cancel Karne Ke Liye Application In Hindi | चेकबुक रद्द करने के लिए पत्र।
- Leave Application Letter in Hindi | Office Se Chutti Ke Liye Application : कार्यालय से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र
- Gas Agency Mein New Mobile Number/Phone Number Register Karane Ke Liye Aavedan Patra In Hindi
- 1 Se 100 Tak Ginti Hindi Me - Counting In Hindi 1 to 100

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें