Bihar Board Dummy Admit Card 2027: 10th-12th का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक सुधार की आखिरी तारीख
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 Download Full Details in Hindi
अगर आप Bihar Board Matric या Bihar Board Intermediate के छात्र हैं और अगले साल परीक्षा देने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में अभी भी कोई ग़लती है तो उसे सुधरवाने का मौका 26 नवंबर 2026 तक है।
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि यह तो सिर्फ "डमी" एडमिट कार्ड है, इस पर अपना समय क्यों ही बर्बाद करें तो यह आपकी सबसे बड़ी ग़लती है। अपने दिमाग में एक बात बैठा लें कि जो चीज़ें इस डमी एडमिट कार्ड में छपी हैं, वही आपके असली एडमिट कार्ड और फिर मार्कशीट पर भी छपेंगी। इसलिए 5 मिनट निकालकर अभी चेक कर लीजिए।
एक नज़र में
| जानकारी | डिटेल |
|---|---|
| बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा | मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 |
| पहला डमी एडमिट कार्ड | 1 नवंबर 2026 (सुधार 1 से 7 नवंबर तक) |
| दूसरा डमी एडमिट कार्ड | 21 नवंबर 2026 |
| सुधार की आखिरी तारीख | 26 नवंबर 2026 |
| सुधार कौन करेगा | आपके स्कूल/कॉलेज के प्रधानाध्यापक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in |
डमी एडमिट कार्ड होता क्या है?
डमी एडमिट कार्ड असली एडमिट कार्ड का एक "कच्चा रूप" है। बोर्ड इसे इसलिए पहले जारी करता है ताकि आप देख लें कि आपका नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो और विषय सही छपे हैं या नहीं। गलती अभी पकड़ में आ गई तो आसानी से ठीक हो जाती है। परीक्षा के बाद मार्कशीट में नाम या जन्मतिथि सुधरवाने में महीनों लग जाते हैं।
इस बार बोर्ड ने दो बार डमी कार्ड दिया है। पहला 1 नवंबर को आया था। जिन बच्चों ने उस समय नहीं देखा या जिनकी गलती रह गई, उनके लिए ये दूसरा और शायद आखिरी मौका है।
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें
- मैट्रिक का पोर्टल exam.biharboardonline.org खोलें।
- वहां "Click Here to Download Dummy Admit Card (Student Login)" पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी मांगी गई जानकारी भरें।
- Submit करते ही आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट निकाल लें, स्कूल में दिखाने के काम आएगा।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें
- इंटर का पोर्टल intermediate.biharboardonline.com खोलें।
- "Click Here for Dummy Admit Card Year 2027 Student Login" वाले लिंक पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल भरकर लॉगिन करें।
- अपना डमी एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड कर लें।
ध्यान दें: किसी भी "डायरेक्ट लिंक" वाली अनजान वेबसाइट या व्हाट्सएप मैसेज पर अपनी डिटेल न डालें। सिर्फ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
डमी एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें
इन चीज़ों को एक-एक करके मिलाइए, अपनी 9वीं/10वीं की मार्कशीट या आधार से:
- आपका नाम (स्पेलिंग पर खास ध्यान दें)
- पिता और माता का नाम
- जन्मतिथि
- लिंग (Male/Female)
- फोटो और हस्ताक्षर, आपके ही हैं या नहीं
- विषय, खासकर ऐच्छिक (optional) विषय और इंटर में stream
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- जाति/कैटेगरी और दिव्यांगता की जानकारी (अगर लागू हो)
अगर सब सही है तो कुछ करने की जरूरत नहीं। बस प्रिंट संभालकर रखिए।
गलती हो तो सुधार कैसे होगा?
सबसे जरूरी बात, अगर आपके एडमिट कार्ड में कुछ ग़लती है तो इसका सुधार आप खुद ऑनलाइन नहीं कर सकते। सुधार सिर्फ आपके स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक ही बोर्ड के पोर्टल पर कर सकते हैं।
इसके लिए आपको करना ये है:
- डमी एडमिट कार्ड का प्रिंट लें और जो गलती है, उस पर पेन से निशान लगाएं।
- सही जानकारी का सबूत साथ रखें, जैसे पिछली मार्कशीट या आधार कार्ड की कॉपी।
- 26 नवंबर से पहले अपने स्कूल/कॉलेज जाकर प्रधानाध्यापक या ऑफिस में जमा करें।
- पूछ लें कि सुधार पोर्टल पर हो गया या नहीं।
आखिरी दिन का इंतज़ार मत कीजिए। स्कूल वालों के पास सैकड़ों बच्चों का काम होता है, और पोर्टल आखिरी दिन धीमा भी हो सकता है।
किन गलतियों में पूरा बदलाव नहीं होता?
बोर्ड के नियम के मुताबिक नाम या माता-पिता के नाम में स्पेलिंग की छोटी गलती तो ठीक हो जाती है, लेकिन नाम पूरी तरह बदलना इस सुधार प्रक्रिया में नहीं होता। ऐसे मामले में अपने स्कूल से बात करें, वो बताएंगे कि आपके केस में क्या हो सकता है।
अब आगे क्या?
- सेंटअप परीक्षा: इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर और मैट्रिक की 23 से 27 नवंबर 2026 तक है। सेंटअप में फेल या गैरहाजिर रहने पर फाइनल एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा, इसलिए इसे हल्के में न लें।
- प्रैक्टिकल: मैट्रिक का प्रैक्टिकल (सेंटअप) 28 नवंबर, इंटर का 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक।
- टाइम टेबल 2027: फाइनल परीक्षा का रूटीन अभी जारी नहीं हुआ है। जैसे ही बोर्ड जारी करेगा, हम यहां अपडेट करेंगे।
- फाइनल एडमिट कार्ड: पिछले सालों के पैटर्न के हिसाब से फाइनल एडमिट कार्ड जनवरी में आता है (ये अनुमान है, ऑफिशियल तारीख नहीं)।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q. Bihar Board dummy admit card 2027 कब आया?
पहला डमी एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को और दूसरा 21 नवंबर 2026 को जारी हुआ।
Q. डमी एडमिट कार्ड में सुधार की आखिरी तारीख क्या है?
दूसरे डमी एडमिट कार्ड में सुधार 26 नवंबर 2026 तक हो सकता है।
Q. क्या मैं खुद ऑनलाइन सुधार कर सकता हूं?
नहीं। सुधार सिर्फ आपके स्कूल/कॉलेज के प्रधानाध्यापक बोर्ड के पोर्टल से करेंगे।
Q. क्या डमी एडमिट कार्ड से परीक्षा दे सकते हैं?
नहीं। परीक्षा में सिर्फ फाइनल एडमिट कार्ड मान्य होगा, जो बाद में जारी होगा।
Q. डमी एडमिट कार्ड नहीं खुल रहा तो क्या करें?
थोड़ी देर बाद या सुबह जल्दी कोशिश करें, उस समय वेबसाइट पर भीड़ कम रहती है। फिर भी न खुले तो अपने स्कूल से संपर्क करें।
स्रोत
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति: biharboardonline.bihar.gov.in
- इंटर पोर्टल: intermediate.biharboardonline.com
- मैट्रिक परीक्षा पोर्टल: exam.biharboardonline.org
ये भी पढ़ें
How To Sawal के लेखक। हमारे लेखकों, संपादक और लेख जाँचने के तरीके के बारे में पढ़ें।
लेखक और टीम · Editorial Policy · Corrections
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें