पासबुक में नाम / पता / जन्मतिथि सही करने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें? | Passbook Me Sudhar Karne Ke Liye Application.
पासबुक में संसोधन करने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें? |Passbook Me Sudhar Karne Ke Liye Application
नमस्कार! आपका Howtosawal.Com पर स्वागत है। आज का यह लेख उन लोगों के लिए फायदेमंद है। जो Bank से अपने खाते से संबंधित पासबुक में आई त्रुटि का संशोधन करवाना चाहते हैं। तो इस लेख को आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में हम सीखेंगे की Passbook में संशोधन कराने के लिए शाखा प्रबंधक को आवेदन पत्र कैसे लिखते हैं।
पासबुक में नाम / पता / जन्मतिथि सही करने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें?
How To Write The Application To Correct : Name / Address / Date Of Birth In Passbook?
सेवा में,
शाखा प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक, मुंगेर
विषय - पासबुक में सुधार के संबंध में।
महाशय,
सविनय निवेदन है कि मैं राकेश कुमार आपके Bank का एक खाताधारी हूँ। जिसमे मेरी खाता संख्या XXXXXX123 है। महोदय कारण यह है कि मेरे Passbook में मुझे (आप Passbook में क्या सुधार करवाना चाहते हैं वो लिखें उदाहरण : नाम / जन्मतिथि / पता इत्यादि) में त्रुटि पाई गई। जिसमे मुझे संशोधन की आवश्यकता है तथा मैं अपने आधार कार्ड के अनुरूप अपने पास बुक में संशोधन कराना चाहता हूं। मैंने अपने आधार कार्ड की प्रतिरूप आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दिया है।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि पासबुक में त्रुटि को सुधारने की कृपा करें। जिसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।
भवदीय :
Name : ..............
Account Number : ............
Mobile Number : ............
Signature : ..............
Date : ..............
तो आपने इस लेख में सीखा की Bank से पासबुक में आई त्रुटि का संशोधन करने के लिए शाखा प्रबंधक को आवेदन पत्र कैसे लिखते हैं। इसी तरह के फॉर्मेट में आप खुद से एक आवेदन पत्र तैयार करें।
Bank Application For Name Correction In Hindi | Bank Application Format 2019
यदि आपको आवेदन पत्र लिखने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत या समझने में किसी भी तरह की कोई परेशानी हो रही हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या बता सकते हैं।
इस लेख में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी वह कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं क्योंकि आप का कमेंट ही हमारा Motivation होता है और हमें इसी तरह के और भी नए-नए लेख लिखने के लिए प्रेरित करता है। धन्यवाद!
क्या आपने इस लेख को अपने दोस्तों के WhatsApp पर शेयर किया! अगर नहीं! तो अभी शेयर करें! 😃
ध्यान दें : आप किस तरह के और भी नए आवेदन पत्र को लिखना सीखना चाहते हैं। हमें कमेंट करके बताएं हम आप के बताए गए आवेदन पत्र पर एक नया लेख जरूर लिखेंगे।
Admin
How To Sawal के लेखक। हमारे लेखकों, संपादक और लेख जाँचने के तरीके के बारे में पढ़ें।
लेखक और टीम · Editorial Policy · Correctionsविज्ञापन · इन-आर्टिकल 336×280
विज्ञापन · इन-आर्टिकल 336×280
विज्ञापन · इन-आर्टिकल 336×280
विज्ञापन · पोस्ट के अंत में 336×280

टिप्पणियाँ
Mere bank pass book pe Mumbai Ka address print ho gya hai
क्या same यहीं proccess हैं? या अलग हैं? कृपया मुझे बता दे।
मैं आपका आभारी रहूंगा।
एक टिप्पणी भेजें