Featured Post
Use Of Is Am Are in Hindi - वाक्य में Is, Am, Are का प्रयोग कैसे करें?
तो प्यारे बच्चों कैसे हैं आप लोग! उम्मीद है, आप सभी अच्छे होंगे और अपने घरों में आराम से बैठकर पढ़ाई कर रहे होंगे। जो वाकई में काफी अच्छी बात है। ऊपर के टाइटल को पढ़कर आपको पता चल ही गया होगा कि आज के इस लेख में हम किस विषय में बात करने वाले हैं। जी हां आपने सही समझा ; आज के लेख में हम जानेंगे कि वाक्य में है, हूं, हो, हैं (Is, Am, Are) शब्द का प्रयोग कैसे होता है।
Use Of Is, Am, Are - How To Use Is, Am, Are In A Sentence
यदि आप Use Of Is, Am Are का इस्तेमाल जानना और समझना चाहते हैं, तो आप इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख में मैं वाक्य में Is, Am, Are के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताने वाला हूं। बस आपसे अनुरोध है कि आप धैर्य पूर्वक पढ़ें - आपको सब समझ में आ जाएगा।
वाक्यों में Is, Am, Are का प्रयोग कैसे करें? Is, Am, Are का प्रयोग वाक्य में कैसे करते हैं? वाक्यों में Is, Am, Are का प्रयोग के नियम।
बच्चों हम सब अपने प्रतिदिन के दैनिक जीवन में ना जाने ऐसे कितने वाक्य कहते हैं या सुनते हैं। जिनमें (है, हूं, हो या हैं ) जिसे हम अंग्रेजी शब्द (Is, Am, Are) द्वारा लिखते हैं।
जैसे : राम आम खाता है।, मैं विद्यालय जाता हूं।, आप क्या कर रहे हैं?, तुम क्या कर रहे हो?
तो हमने ऊपर दिए गए वाक्यों के अंत में देखा कि (है, हूं, हो या हैं ) शब्द का इस्तेमाल हो रहा है।
तो अब काफी सारे बच्चों के मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिरकार वाक्य में इस्तेमाल हो रहे यह शब्द (हैं, हूं, हो या हैं) क्या है?
तो मैं आप लोगों को बताना चाहूंगा कि वाक्य के अंत में इस्तेमाल हो रहे यह शब्द (है, हूं, हो या हैं ) वाक्य में मुख्य क्रिया के रूप में रहता है, जो वाक्य में उपस्थित कर्ता के अनुसार (Is - है , Am - हूं, Are - हैं या हो) बदलते रहते हैं। जिसका उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं। साथ ही साथ वाक्य में इस्तेमाल हो रहे (Is - है , Am - हूं, Are - हैं या हो) वाक्य में उपस्थित कर्ता की अवस्था या स्थिति को सूचित करता है और कर रहा है।
उदाहरण : मैं खुश हूं। ; इस वाक्य में (मैं) कर्ता के रूप में उपस्थित है तो इस वाक्य में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि खुश शब्द कर्ता की स्थिति या अवस्था को सूचित कर रहा है, कि वह खुशी है।
लेकिन जब इन्हीं वाक्यों को हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने के लिए कहा जाए तो इन सभी वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद कुछ इस प्रकार लिखा जा सकता है, जो नीचे दिए गए हैं।
Example Of Is, Am, Are Sentences - Is, Am, Are का वाक्यों में प्रयोग।
- राम चालाक है। - Ram is brave.
- मैं तैयार हूं। - I am ready.
- आप क्या कर रहे हैं? - What are you doing?
- तुम क्या कर रहे हो? - What are you doing?
आप यहां देख सकते हैं कि कर्ता के अनुसार Is, Am, Are में बदलाव हो रहे हैं।
हां! यह बिल्कुल आसान है, लेकिन इतना भी आसान नहीं है कि इसे कोई बच्चा भी बिना समझाए समझ जाए। समझने के लिए बस थोड़ी सी कोशिश काफी है, क्योंकि जब हम इस तरह के वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना होता है।
ऊपर दिए गए चित्र को समझने के बाद आप Is, Am, Are का प्रयोग आसानी से कर पाएंगे। तो चलिए अब हम ऊपर दिए गए तालिका को समझने की कोशिश करते हैं।
English Grammar में दो वचन होते हैं।
1. एकवचन (Singular)
2. बहुवचन ( Plural)
English Grammar में तीन पुरुष (Persons) होते हैं।
1. First Person (प्रथम पुरुष)
2. Second Person (द्वितीय पुरुष)
3. Third Person (तृतीय पुरुष)
A. सबसे पहले हम यह समझते हैं कि किन कर्ताओं के साथ Is, Am, Are का इस्तेमाल किया जाएगा।
का प्रयोग होता है। नीचे मैं कुछ उदाहरण के द्वारा आपको समझाने की कोशिश करता हूं।
1. मैं गरीब हूँ। - I am poor.
2. मैं चालाक हूँ। - I am clever.
3. हमलोग धनी हैं। - we are rich
4. आप बुद्धिमान् है। - you are wise.
5. आपलोग स्वस्थ हैं। - you are healthy.
6. तुम/तुमलोग वीर हो। - you are brave.
7. वह (पुं.) ईमानदार है। - he is honest.
8. वह (स्त्री.) लंबी है। - she is tall.
9. वह (निर्जीव) मजबूत है। - it is strong.
10. वह (स्त्री.) सुंदर है। - she is beautiful.
उम्मीद है ऊपर दिए गए इन वाक्यों से आपको काफी कुछ समझ में आ चुका होगा।
ऊपर दिए गए वाक्यों से हमें यह भी पता चल रहा है कि यह सारे वाक्य वर्तमान समय को सूचित कर रहा है, लेकिन ऊपर दिए गए इन वाक्यों के अलावा कुछ वाक्य ऐसे भी हो सकते हैं जैसे : मैं 2 दिनों से भूखा हूं। ( तो इस वाक्य से भूतकालीक समयसूचक शब्द का बोध हो रहा है।) तो ऐसे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते वक्त Have Been/Has Been का प्रयोग होता है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ऊपर दिए गए वाक्य में Is, Am, Are के बाद एडजेक्टिव (Adjective) का प्रयोग किया गया है। अर्थात जो कर्ता की विशेषताओं को बता रहा है।
उदाहरण :
मैं चालाक हूं। - I am clever.
(यहां पर मैं चालाक हूं, तो चालाक होना मेरी विशेषता है)
भारतीय बहादुर हैं। - Indians are brave.
(भारतीय बहादुर हैं, तो बहादुर होना भारतीयों की विशेषता है)
मैं स्वस्थ हूं। - I am healthy.
(मैं स्वस्थ हूं तो स्वस्थ होना मेरी विशेषता है)
तुम बुद्धिमान हो। - you are wise.
(तुम बुद्धिमान हो तो बुद्धिमान हो ना तुम्हारी विशेषता है)
आपलोग मेहनती हैं। - you are laborious.
(आप लोग मेहनती हैं, तो मेहनती होना आप लोगों की विशेषता है)
आप बहादुर हैं। - you are brave.
(आप बहादुर हैं, तो बहादुर हो ना आप की एक विशेषता है)
अगले लेख में हम Is, Am, Are के बाद संज्ञा (Noun) के प्रयोग को विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।
B. ऊपर दिए गए सभी वाक्य एक सिंपल सेंटेंस स्ट्रक्चर को फॉलो कर रहे हैं, जो है (S+V+O) यानी Subject उसके बाद Verb और उसके बाद Object.
तुम गलत हो - You(S) Are(V) Wrong(O).
(यहां पर भी (S+V+O) फार्मूला लागू हो रहा है। )
C. ऊपर दिए गए तालिका में आपको Singular ओर Plural का भी ध्यान रखना होगा। (उम्मीद है आपको इतना तो पता होगा ही कि Singular है या Plural क्या होता है। यदि आपको इस विषय में विस्तार से जानकारी चाहिए तो आप मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं)
- आप लोग किसान हैं - You Are Farmers.
- वे लोग शिक्षक हैं - They Are Teachers.
- राम और श्याम गायक हैं - Ram and Shyam Are Singers.
ऊपर दिए गए उदाहरण से आप समझ सकते हैं, कि यहां पर किस तरह से Singular ओर Plural का इस्तेमाल किया जा रहा है। Singular या Plural का अर्थ एकवचन या बहुवचन होता है।
D. आपको याद रखने के लिए Person पर भी ध्यान देना चाहिए, और किन कर्ताओं के साथ Is, Am, Are प्रयोग होता है यह याद रख पाएंगे।
उदाहरण : First Person 'Singular' के साथ Is का प्रयोग होगा तथा First Person 'Plural' के साथ Are का प्रयोग होगा।
तो बच्चों हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं यदि आप किसी तरह की कोई सुझाव देना या सवाल पूछना चाहते हैं तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।
अगली लेख में हम - Is, Am, Are की नकारात्मक वाक्य को समझने की कोशिश करेंगे जो English Spoken के लिए भी आवश्यक है।
आप हमें यह भी बताएं कि क्या आप इसी तरह की और भी जानकारी पूर्वक लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
Related Posts
Label
Popular
- ChequeBook Cancel Karne Ke Liye Application In Hindi | चेकबुक रद्द करने के लिए पत्र।
- कुलपति को आवेदन पत्र लिखकर परीक्षाफल शीघ्र प्रकाशन करने के लिए अनुरोध पत्र लिखें।
- टेलीफोन सेवा खराब होने पर शिकायत करते हुए टेलीफोन प्रबंधक को पत्र लिखें।
- सड़कों की मरम्मत कराने के लिए नगरनिगम में आवेदन पत्र कैसे लिखें? खराब सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र!
- अनुपस्थिति दंड माफी पत्र - अनुपस्थिति दंड माफ करने के लिए प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें