Featured Post

How to Check PAN Card And Aadhaar Card Link Status Online And Offline

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ( PAN Aadhaar Link Last Date ) खत्म हो चुकी है, क्या आपने अपना पैन कार्ड, आधार से लिंक किया? यदि हां, तो सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाई, क्योंकि अब आप पेंडिंग रिफंड और उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट के लिए एलिजिबल (Eligible for interest on Refund) हैं। साथ ह…

कंप्यूटर का परिचय (Introduction of Computer In Hindi) Computer Hindi Notes

4 टिप्पणियां

Computer Fundamental Course

HowToSawal.Com 

Computer Fundamental Course Lecture_1


नमस्ते, आपका Howtosawal.com के Complete Computer Course In Hindi के First Lecture में आपका स्वागत है। इस अध्याय में हम जानेंगे कि, Computer Kya Hai , Computer Ka Full Form Kya Hota Hai. (कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहा जाता है? कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?) या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि Computer शब्द का विस्तृत रूप क्या है? अगर आप एक स्टूडेंट है, तो आपके मन में कभी न कभी इस तरह के सवाल आए होंगे। तो आइए, इन सभी सवालों के जवाब को एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं।

Computer kya hai in Hindi | Computer ka full form kya hai

इस अध्याय में हम जानेंगे :

कंप्यूटर क्या है?
What is Computer?

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहा जाता है?
What is the computer called in Hindi?

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
What is the full form of computer?




कंप्यूटर क्या है?
What's Computer


Computer एक Electronic Device (यंत्र/उपकरण) है। जिसका मुख्य कार्य जानकारी को स्वीकार करना, उसका भंडारण करना और दिए गए निर्देश के आधार पर उन जानकारियों पर विभिन्न क्रियाएं जैसे " गणना करना " " तुलना करना " " भंडारण करना " या दूसरे शब्दों में कहें तो सहेज कर रखना और आवश्यकता पड़ने पर दिए गए निर्देशों को प्रदर्शित करना है। कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के " Computare " शब्द से हुई है। जिसका अर्थ सामान्य रूप में " गणना करना "  होता है।


Computer Fundamental Course In Hindi : Howtosawal

उदाहरण के रूप में जब हम कंप्यूटर में 5+5 को जोड़ने के लिए आदेश देते हैं, तो कंप्यूटर इसकी गणना करके उत्तर के रूप में 10 प्रदर्शित करता है।

Read Also :

Computer के आविष्कार के शुरुआती दिनों में कंप्यूटर का इस्तेमाल सिर्फ Calculation करने के लिए किया जाता था। लेकिन आज हम कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत से कामों के लिए करते हैं जैसे : किसी भी तरह की Document बनाना, संदेश भेजना, Song सुनना, Movies देखना, Game खेलना! इस तरह की और भी कई अलग-अलग तरह के काम हम अपनी जरूरतों के हिसाब से Computer के द्वारा आसानी से कर सकते हैं। वर्तमान युग कंप्यूटर का युग है आज प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है चाहे School हो, Office हो, Bank हो, Hospital हो यहां तक की आज हर घर में कंप्यूटर मौजूद है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

ध्यान दें :
  • Computer को हम जो भी निर्देश देते हैं, इस निर्देश देने की क्रिया को Input कहते हैं। या एक तरह से हम कंप्यूटर को यह बताते हैं कि उसे करना क्या है, और इसी निर्देश के अनुसार कंप्यूटर कार्य करती है।
  • निर्देश देने के बाद Computer में प्रोसेसिंग की प्रक्रिया शुरू होती है इसी Processing की प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटर हमें हमारे Input के अनुसार रिजल्ट दिखाती है, जैसा कि हमने उदाहरण में समझा।
  • Processing की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद Computer हमें जो स्क्रीन पर Result दिखाती है, इस प्रक्रिया को Output कहते हैं।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
Computer Ka Full Form Kya Hai?


जैसा कि हमें पता है कंप्यूटर शब्द को अंग्रेजी भाषा में इस तरह " COMPUTER " लिखा जाता है, जो 8 अक्षरों से मिलकर बना है। जो इसके अर्थ को और भी प्रभावशाली बनाता है।

Computer Full Form In Hindi - कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है?

C : Commonly
O : Operated
M : Machine
P : Particularly
U : Used for
T : Technical
E : Educational
R : Research

Computer शब्द के Full Form के वाक्य को हम इस तरह से याद रख सकते हैं!

सामान्य तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक ऐसा उपकरण जिसका उपयोग तकनीक, एजुकेशन और रिसर्च करने के कामों में किया जाता है।

कंप्यूटर को हिंदी भाषा में संगणक कहा जाता है, अर्थात गणना करने वाला एक यंत्र।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं, कि आपको यह लेख पसंद आया होगा! इस लेख में हमने सीखा, Computer Kya Hai (कंप्यूटर क्या है?) Computer Ka Full Form Kya Hota Hai (कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है?) Computer Ko Hindi Bhasha Me Kya Kahte Hai (कंप्यूटर को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं?) अगर आपके मन में इस अध्याय से संबंधित किसी भी तरह के कोई सवाल, सुझाव हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं!


Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

4 टिप्पणियां

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter