Featured Post

विद्यालय में अनुपस्थिति दंड माफ करने के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखें।

अपने प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखे जिसमे विद्यालय में अनुपस्थिति होने पर किए गए जुर्माने की माफी के लिए प्रार्थना की गई हो। विद्यालय में अनुपस्थित होने के कारण जुर्माना माफ करने के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखें | विद्यालय में अनुपस्थिति दंड माफ करने के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखें सेवा म…

दीपावली के महत्व पर मित्र को पत्र लिखें। Application On Deepawali To Your Friend

3 टिप्पणियां

Deepawali Ke Mahatwa Ke Bare Me Mitra Ko Patra likhen

दोस्तो आज के इस लेख में हम पत्र लिखने वाले हैं, ऐसे त्यौहार के बारे में जो पूरे भारत में विशेष तौर पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है, और आज के लेख में हम सीखने वाले हैं कि "अपने मित्र को दिवाली के महत्व के बारे में पत्र" कैसे लिखा जाता है।

Write a letter to a friend on the importance of Deepawali. howtosawal.com

दीपावली के महत्व पर मित्र को पत्र लिखें। Write a letter to a friend on the importance of Deepawali.


एबीसी रोड पटना, बिहार
तिथि : ...........

प्रिय मित्र
सप्रेम नमस्ते।


दो दिन बाद दीपावली है, पिछले वर्ष की तरह तुम नहीं आए। हालांकि तुमने पत्र में आने का जिक्र किया था। आशा है, कि तुम सकुशल होगे।

दो दिन बाद दीपावली है। इस दीपावली के दिन चारों ओर बढ़ी चहल-पहल रहती है। चारों तरफ लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर छाई रहती है। दीपावली के इस पावन त्यौहार का इतिहास काफी पुराना है। तथा दीपावली त्योहार को पूरे भारतवर्ष में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि, इसी दिन श्री रामचंद्र जी ने, लंका के राजा रावण को हराकर 14 वर्षों के बाद अयोध्या लौटे थे। इसी के उपलक्ष में दीपावली का यह त्यौहार पूरे भारतवर्ष में खुशी के साथ मनाया जाता है। अतः दीपावली सत्य की जीत का त्यौहार है। दीपावली के त्यौहार के उपलक्ष में लोग घर की सफाई आदि कर रंग बिरंगे कपड़े पहनकर रात में लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मोहल्ले के सारे घर दीपों की जगमगाहट से जगमगा उठता है। आज के दिन हर इंसान अपने सारे भेदभाव को भुला देता है और सबसे मिल जुल कर रहना सीखता है। दीपावली पूरे समाज और व्यक्ति की सारी बुराइयों को दूर करने की शिक्षा भी देता है।

अपने माता पिता को मेरा प्रणाम कहना! मुझे तुम्हारे पत्र का इंतजार रहेगा।

तुम्हारा मित्र
अभिनंदन मिश्रा
पता :

तो आज किस लेख में हमने सीखा कि अपने मित्र को दीपावली के महत्व के बारे में पत्र कैसे लिखते हैं, आप चाहे तो इस पत्र को अपने मित्र के अलावा अपने पिताजी, दादाजी, भाई-बहन, और किसी अन्य व्यक्ति को भी लिख सकते हैं। बशर्ते आप उसने इसका जिक्र करें। आप अपने मित्र के नाम की जगह किसी अन्य व्यक्ति का नाम भी लिख सकते हैं।

यदि आपको आवेदन पत्र लिखने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत या समझने में किसी भी तरह की कोई परेशानी हो रही हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या बता सकते हैं।

इस लेख में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी वह कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं क्योंकि आप का कमेंट ही हमारा मोटिवेशन होता है और हमें इसी तरह के और भी नए-नए लेख लिखने के लिए प्रेरित करता है। धन्यवाद!

क्या आपने इस लेख को अपने दोस्तों के WhatsApp पर शेयर किया! अगर नहीं! तो अभी शेयर करें! 😃
Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

3 टिप्पणियां

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter