Featured Post

How to Check PAN Card And Aadhaar Card Link Status Online And Offline

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ( PAN Aadhaar Link Last Date ) खत्म हो चुकी है, क्या आपने अपना पैन कार्ड, आधार से लिंक किया? यदि हां, तो सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाई, क्योंकि अब आप पेंडिंग रिफंड और उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट के लिए एलिजिबल (Eligible for interest on Refund) हैं। साथ ह…

परीक्षाओं के लिए 70+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है

एक टिप्पणी भेजें
वर्तमान समय में आयोजित की जाने वाले कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं, जो अक्सर पूछ लिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ; कई बार परीक्षाओं में - संज्ञा, समास, समास, विशेषण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के अनेक शब्द और भी ऐसे कई सारे टॉपिक है। जिससे संबंधित प्रश्न देखने को मिल जाते हैं।

जाहिर सी बात है कि, यदि किसी विद्यार्थी को एग्जाम में अच्छा अंक प्राप्त करना हो तो, उन्हें प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक को सही तरीके से पढना बहुत जरुरी होता है। अधिकांश विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए काफी अधिक मेहनत भी करते हैं।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द, परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द, 50 पर्यायवाची शब्द, 100 पर्यायवाची शब्द, पर्यायवाची शब्द का अर्थ, पर्यायवाची

यदि आप कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं या विद्यार्थी रह चुके हैं, तो आपको पता होगा कि हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द, परीक्षाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। हां, यह अलग बात है कि एक 11वीं और 12वीं में जाने के बाद आपको कई सारे पर्यायवाची शब्द, याद हो गए होते हैं। इसलिए परीक्षाओं के समय में आपको ज्यादा कठिनाइयां नहीं होती है। लेकिन, कक्षा पांचवी से दसवीं तक हमें "पर्यायवाची शब्दों को याद करने" में काफी कठिनाइयां होती है।

इसलिए इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से याद करने के लिए विद्यार्थी इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च किया करते हैं। खासकर, अभी के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में इंटरनेट पर सर्च करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। वे अक्सर अलग-अलग शब्दों की पर्यायवाची शब्दों के बारे में ढूंढने की कोशिश करते हैं और यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह इसे आसानी से कैसे याद रख सके। वे "पर्यायवाची शब्दों से संबंधित प्रश्न" भी पूछते हैं। जैसे :

  • नदी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
  • अग्नि का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
  • वायु का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
  • जल का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?
  • 'पर्यायवाची शब्द' याद करने के तरीके!
  • 50 महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?

वे इस तरह के प्रश्न पूछा करते हैं। इसलिए हमने इस लेख में कई सारे "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को शामिल किया है, जो आपकी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वैसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जिन्हें इन पर्यायवाची शब्दों की जरूरत है। चलिए आगे बढ़ते हैं ....

---- ------ अपने दोस्तों को भेजें ------ ----

हमारी द्वारा डाली गई, नई लेख की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। जहां पर हम नई नई चीजों की जानकारी देते हैं।


लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि "पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?" पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या होती है? अर्थात पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है? दोस्तों, पर्यायवाची शब्द को अन्य नाम से भी जाना जाता है। इनका अन्य नाम है - "समानार्थक शब्द" या "समानार्थी शब्द"। चलिए आगे बढ़ते हैं -----

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है - पर्यायवाची शब्द क्या होता है - पर्यायवाची शब्द का अर्थ - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - समानार्थक शब्द किसे कहते हैं - समानार्थक शब्द की परिभाषा


वैसे शब्द, जो अलग-अलग शब्दों के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, उन्हें "पर्यायवाची शब्द" कहा जाता है। अर्थात, एक समान अर्थ वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को "समानार्थक शब्द" या "प्रतिशब्द" भी कहते हैं।

ध्यान दें : पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होते हुए भी कई बार इनके प्रयोग एक समान नहीं होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की उत्पत्ति : पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें 'पर्याय' का अर्थ होता है - 'समान एवं 'वाची' का अर्थ है- 'कहा जाने वाला' अर्थात "शब्दों के एक समान कहे जाने वाले अर्थ को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं।"

पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - पर्यायवाची शब्द मीनिंग इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन अंग्रेजी


हिंदी भाषा में विभिन्न शब्दों के एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं या "समानार्थक शब्द" कहते हैं। ठीक उसी तरह से अंग्रेजी भाषा में भी विभिन्न शब्दों के एक जैसे अर्थ को बताने वाले शब्दों को "Synonyms" कहते हैं।

इसलिए हम सभी "पर्यायवाची शब्द" को अंग्रेजी भाषा में "Synonyms" कहते हैं।

इस लेख में हम लगभग 70 "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द" या "समानार्थक शब्द" के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। विद्यालय एवं वर्तमान समय की प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर इन पर्यायवाची शब्दों पर प्रश्न पूछे जाते हैं। आप इन सभी पर्यायवाची शब्दों को अच्छे से याद करें, ताकि आप परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें।

नोट : वर्तमान समय के कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिंदी व्याकरण से संबंधित "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को पूछा जाता है। जो अंक प्राप्त करने का एक बेहतर अवसर प्रदान करती है, क्योंकि पर्यायवाची शब्द को याद करना काफी आसान होता है और आप इन पर्यायवाची शब्दों को याद कर, आप प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

70 महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द/समानार्थी शब्द - परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - कक्षा पांचवी के लिए पर्यायवाची शब्द - कक्षा सातवीं के लिए पर्यायवाची शब्द - लिस्ट ऑफ पर्यायवाची शब्द इन हिंदी


  • अंधकार : तिमिर, अँधेरा, तम।
  • अंगूर : द्राक्षा, दाख, इंगुर।
  • आम : आम्र, रसाल, कामशर।
  • अच्छा : उचित, शोभन, उपयुक्त, शुभ, सौम्य।
  • आग : अग्नि, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु।
  • अनाज : शस्य, अन्न, धान्य।
  • अजेय : अजित, अपराजित, अपराजेय।
  • अतिथि : पाहून, आंगतुक, अभ्यागत, मेहमान।
  • अनुचर : नौकर, दास, सेवक, परिचारक।
  • अनुपम : अनूठा, अनोखा, अपूर्व, निराला, अभूतपूर्व।
  • अन्य : पृथक, और, भिन्न, दूसरा।
  • असुर : दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज।
  • अरण्य : विपिन, वन, कानन, कान्तार, जंगल।
  • आभूषण : विभूषण, भूषण, गहना, अलंकार।
  • आज्ञा : हुक्म, आदेश, निर्देश।
  • अमृत : सुधा, अमिय, पियूष, सोम, मधु, अमी।
  • आँख : लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि।
  • अश्व : वाजि, घोडा, घोटक, रविपुत्र, हय, तुरंग।
  • आम : रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार।
  • अंहकार : गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड।
  • आनंद : हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास।
  • आकाश नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान।
  • इन्साफ : न्याय, फैसला, अदल।
  • आश्रम : कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा।
  • आंसू : नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
  • इंतकाल : देहांत, निधन, मृत्यु, अन्तकाल।
  • इंदु : चाँद, चंद्रमा, चंदा, राकेश।
  • इंसान : मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
  • इज्जत : मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  • इजाजत : स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  • इन्द्राणी : इंद्रवधु, शची, पुलोमजा.
  • इनाम : पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
  • इल्जाम : आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  • इंद्र : देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, अमरेश, देवेन्द्र, वासव, सुरराज, सुरेश।
  • उत्साह : आवेग, जोश, उमंग।
  • ईश्वर : भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
  • इच्छा : अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा।
  • उन्नति : प्रगति, विकास, उत्कर्ष, अभ्युदय, उत्थान, वृद्धि।
  • कल : सुन्दर, अगलादिन, मशीन, आराम, श्रेष्ठ।
  • उद्यान : बाग़, कुसुमाकर, वाटिका, उपवन, बगीचा।
  • ओंठ : ओष्ठ, अधर, होठ।
  • कमल : पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात।
  • कान : श्रवण, श्रुतिपट, कर्ण, श्र्वानेंद्रिय।
  • कपड़ा : चीर, , पट, वसन, अम्बर, वस्त्र।
  • कनक : गेंहूकाआटा, स्वर्ण, धतूरा, सोना।
  • कृषक : हलवाहा, किसान, कृषिजीवी, खेतिहर।
  • किरण : मरीचि, कर, अंशु, रश्मि, मयूख।
  • कोमल : नाजुक, नरम, मृदु, सुकुमार, मुलायम।
  • कोष : भंडार, ख़जाना, निधि।
  • कोयल : वनप्रिय, पिक, कोकिला, काक्पाली, वसंतदूत।
  • गाय : गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी।
  • किनारा : कगार, कूल, तट, तीर।
  • कृपा : प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह।
  • खल : अधम, दुर्जन, दुष्ट, कुटिल, नीच।
  • करघनी : कमरबंद, किंकिणी, तगड़ी.
  • गधा : गर्दभ, खर, धूसर, शीतलावाहन, चक्रीवान।
  • चरण : पद, पग, पाँव, पैर।
  • चातक : सारन, मेघजीवन, पपीहा, स्वातीभक्त।
  • कंगन : कड़ा, चूडा, वलय, कंकड़।
  • कुबेर : यक्षराज, धनाधिप, धनराज, धनेश.
  • काजल : काज़र, कज्जल, अंजन, सुरमा।
  • किताब : पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
  • कपड़ा : चीर, वसन, पट, वस्त्र, अम्बर, परिधान।
  • कामदेव:मन्मथ, मनोज, काम, मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज, रतिनाथ, मीनकेतू।
  • कल्पवृक्ष : कल्पतरु, देवतरु, कल्पलता, देववृक्ष, पारिजात.
  • कान : कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल।
  • किरण : ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि।
  • किसान:कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
  • कृष्ण : राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द/समानार्थी शब्द - परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - कक्षा पांचवी के लिए पर्यायवाची शब्द - कक्षा सातवीं के लिए पर्यायवाची शब्द - लिस्ट ऑफ पर्यायवाची शब्द इन हिंदी


इस लेख में हमने आपको कई सारी पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताया है। उम्मीद है यह सारे "पर्यायवाची शब्द" आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हमें यकीन है आप इसे अच्छे से याद करने की पूरी कोशिश करें।

यदि आप और भी अलग-अलग "शब्दों की पर्यायवाची शब्द" जानना चाहते हैं तो, आप हमारी "पर्यायवाची शब्द" वाली "कैटेगरी" पर जाकर अलग-अलग शब्दों की "पर्यायवाची शब्द" जान सकते हैं। जिसमे हमने, उनके अर्थ, एवं वाक्य प्रयोग के बारे में भी बताया है। आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर भेजें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

यदि आप हमारे द्वारा डाली गई नए - नए लेखों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter