Featured Post

IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के मैचों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। TATA IPL 2025 का रोमांच अब सीधे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लाइव देखने को मिलेगा। अगर आप भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) (Match 32 -   Delhi Capitals vs Rajasthan Royals ticket price)   के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के 32वें मै…

What Is CAA Or CAB? | CAA Full Form In Hindi | CAB Full Form In Hindi

एक टिप्पणी भेजें

CAB Kya Hai ( CAB क्या है? ) CAB Meaning In Hindi | CAB Full Form In Hindi


मोदी सरकार 2.0 आने के बाद लगातार कई ऐसे बड़े फैसले लिए गए हैं। जिनसे दशकों पुरानी समस्याएं खत्म होती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि पूर्ण बहुमत के बाद भारतीय जनता पार्टी और उनके घटक दल सत्ता में वापसी के बाद लगातार संसद में एक के बाद एक महत्वपूर्ण बिल पेश कर रहे हैं, तथा उन बिलों को पास करा कर कानून बनाने में भी सफल हो रहे हैं। ऐसे ही एक बिल मौजूदा समय में पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बिल नागरिकता संशोधन बिल है। जो संसद के दोनों सदन लोकसभा तथा राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया है जो अब पूरे देश में लागू हो चुका है।

CAB, CAA Kya Hai? | CAB, CAA Full Form In Hindi

भारतीय जनता पार्टी सरकार की सत्ता में वापसी के बाद पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह गृह मंत्री बने। जिसके बाद जम्मू कश्मीर की धारा 370 से लेकर राम मंदिर तक के कई फैसले बीते 6 महीने के अंदर देखने को मिले। इन दोनों फैसलों के बाद नागरिकता संशोधन कानून केंद्र सरकार के द्वारा उठाया गया अब तक का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

CAB Kya Hai ( CAB क्या है? ) CAB Meaning In Hindi | CAB Full Form In Hindi


दोस्तों CAB का पूर्ण रूप Citizenship Amendment Bill होता है, जिसे हिंदी में नागरिकता संशोधन विधेयक कहा जाता है। इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद के दोनों सदनों में पेश किया गया। जिसमें पूर्ण बहुमत के साथ दोनों सदनों के द्वारा पास करा लिया गया। इस बिल की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बिल के तहत भारत के तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के रूप में शरण के लिए भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। नए कानून के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 तक भारत में रह रहे इन समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। 

इस सूची में मुस्लिम धर्म के लोगो के लिए प्रावधान नहीं किया गया है। परंतु सरकार के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि इन तीनों देशों से आए मुस्लिम शरणार्थियों को भी भारत के कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। यदि वह पूरी तरह से भारत के कानून के तहत इसके हकदार होंगे। 

CAA Kya Hai ( CAA क्या है? ) CAA Meaning In Hindi | CAA Full Form In Hindi


दोस्तों CAA का Full Form : Citizenship Amendment Act होता है, जिसे हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। जब कोई बिल या विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास हो जाता है तथा उसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाती है। तब वह विधेयक या बिल कानून बन जाता है। CAB इसी कानून के लिए सदन में पेश किया गया एक बिल था। जिसमें उपर्युक्त प्रस्ताव रखे गए थे।


CAA (Citizenship Amendment Act) का विरोध क्यों?


दोस्तों जैसा कि इस बिल में मुस्लिम धर्म के लोगों को नहीं रखा गया है। इसी कारण पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। विरोध का कारण पूछने पर प्रदर्शन करने वाले यह बता रहे हैं कि इस बिल के कारण उसकी नागरिकता छीनी जा रही है परंतु सरकार ने सदन में यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बिल से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छिनी जाएगी। यह बिल केवल वैसे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए है। जो पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से शरणार्थी बनकर भारत आए हैं। सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट किया है, कि इस बिल से देश के किसी भी धर्म के लोगों को कोई भी नुकसान नहीं होगा।

CAA (Citizenship Amendment Act) का समर्थन क्यों?


नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक विरोध देखने को मिले। इस विरोध में सरकारी संपत्तियों जैसे रेलवे, बसे आदि को भारी नुकसान पहुंचाया गया। कहीं-कहीं तो प्रदर्शनकारी इन चीजों पर आग लगाते हुए भी नजर आए। वहीं देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया। जिससे यह प्रदर्शन और भी हिंसक हो गया। 

इस कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखकर इस बिल के समर्थन के लिए भी कई रैलियां निकाली गई। समर्थन में आए लोगों ने इस बिल का स्वागत किया और इस बिल का समर्थन करने का यह तर्क दिया कि इस बिल से कई प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख और ईसाई धर्म के लोगों को फायदा होगा तथा वह अपना जीवन यापन सुनिश्चित ढंग से जी पाएंगे। गौरतलब है कि ऐसे कई सारे शरणार्थी हैं जो कई दशकों से भारत में हैं। परंतु उन्हें नागरिकता ना मिल पाने के कारण भारत की कोई भी सुविधाएं प्राप्त नहीं है। जैसे कि वह भारत में नौकरी नहीं कर सकता है, वह भारत में जमीन लेकर घर नहीं बना सकता है। भारत में वह स्थाई तौर से व्यापार नहीं कर सकता है, परंतु नागरिकता मिल जाने के कारण उन्हें भारतीय कानून के तहत प्राप्त सभी प्रावधानों का लाभ मिलेगा जैसा कि अन्य भारतीय नागरिकों को मिलता है।

Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter