Featured Post

How to Check PAN Card And Aadhaar Card Link Status Online And Offline

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ( PAN Aadhaar Link Last Date ) खत्म हो चुकी है, क्या आपने अपना पैन कार्ड, आधार से लिंक किया? यदि हां, तो सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाई, क्योंकि अब आप पेंडिंग रिफंड और उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट के लिए एलिजिबल (Eligible for interest on Refund) हैं। साथ ह…

नकारात्मक वाक्य का अनुवाद करना सीखें - Uses of Negative Sentence In Hindi

1 टिप्पणी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेशन (Hindi To English Translation) के इस सीरीज (Series) में, जिसमें हम सीखने वाले हैं कि हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद कैसे किया जाता है? यदि आप हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करना सीख जाते हैं तो आपके अंग्रेजी बोल पाना अर्थात अंग्रेजी में बात करना और भी आसान हो जाता है। इसलिए हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद सीखने (Learn Hindi To English Translation) के लिए हम उन सारे तथ्यों का गहराई से अध्ययन करने वाले हैं, जो इस विषय के लिए आवश्यक है।

Uses of negative sentence in hindi, use of is am Are in negative sentence Hindi, how to use negative sentence in translation


Uses of Negative Sentence | Uses of Negative Sentence in English translation | How to translate negative sentence in English


दोस्तों! पिछले लेख में हमने हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेशन (Hindi To English Translation) के इस सीरीज में हमने सीखा था कि वाक्य में Is, Am, Are के बाद (Noun ; संज्ञा) के प्रयोग कैसे किया जाता है। हमने संज्ञा के विषय में भी थोड़ी जानकारी प्रदान की थी। अगर आपने अभी तक हमारी पिछली लेख को नहीं पढ़ा है तो आप उन्हें जरूर पढ़ें। पढ़ने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Must Read :


खैर! हम आगे बढ़ते हुए, वाक्य में Is, Am, Are के बाद नकारात्मक शब्दों  (Negative Sentences)  का प्रयोग कैसे किया जाता है इस विषय में विस्तार पूर्वक जानेंगे।


हिंदी वाक्य को नकारात्मक बनाना बहुत ही सरल और आसान है। नकारात्मक शब्द का अर्थ यह है कि वाक्य में " नहीं " शब्द का जोड़ना।



उदाहरण :

मैं बहादुर नहीं हूं। 
(इस वाक्य में नहीं शब्द, इस वाक्य को नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

मैं तैयार नहीं हूं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द, इस वाक्य को नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

मैं होशियार नहीं हूं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द, इस वाक्य को नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

हम लोग दयालु नहीं हैं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द, इस वाक्य को नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

वे लोग ईमानदार नहीं है।
(इस वाक्य में नहीं शब्द, इस वाक्य को नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)




यह सारे वाक्य नकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहे हैं, ठीक इसके विपरीत हमने पिछली लेख में जिन वाक्यों का इस्तेमाल किया था वह सभी वाक्य सकारात्मक स्वरूप के थे।


उदाहरण :


मैं बहादुर हूं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द उपस्थित ना होने के कारण ; यह वाक्य सकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

मैं तैयार हूं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द उपस्थित ना होने के कारण ; यह वाक्य सकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

मैं होशियार हूं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द उपस्थित ना होने के कारण ; यह वाक्य सकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

हम लोग दयालु हैं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द उपस्थित ना होने के कारण ; यह वाक्य सकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)

वे लोग इमानदार हैं।
(इस वाक्य में नहीं शब्द उपस्थित ना होने के कारण ; यह वाक्य सकारात्मक स्वरूप प्रदान कर रहा है)


उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि नकारात्मक शब्द क्या है? और नकारात्मक शब्द किस तरह बनाया जाता है।


हमने पिछली लेख में हमने इसी तरह की कई सारी सकारात्मक वाक्यों (Positive Sentences) का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद किया है। यदि आपने हमारी पिछली लेख को नहीं पढ़ा है, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर उस लेख को पढ़ सकते हैं।


Must Read :


Affirmative Sentence To Negative Sentence Kaise Banaye | Negative Sentence Kaise Banaye | Affirmative Sentence Ko Negative Sentence Banane Ke Rule


हमने सकारात्मक वाक्यों से नकारात्मक (Affirmative Sentence To Negative Sentence) बनाने का तरीका सीख लिया है! लेकिन कई सारे बच्चों के मन में यह प्रश्न उठ रहे होंगे, कि इन नकारात्मक वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद कैसे करेंगे?



तो मैं आपसे कहना चाहूंगा कि इन नकारात्मक वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करना बहुत ही आसान है। यदि आप हमारी पिछली लेख को पढ़ चुके हैं तो आप यह भली-भांति समझ सकते हैं।


Negative Sentence Ko Translate Karene Ke Rule | Negative Sentence  Structure | Negative Sentence Ka Translation Kaise Banaye


नकारात्मक वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए आप इस नियम का पालन करें। या फिर Is, Am, Are के बाद Not लगा दे!


नकारात्मक वाक्य के उदाहरण | नकारात्मक वाक्य बनाने के तरीके | नकारात्मक वाक्य का अनुवाद कैसे करें | नकारात्मक वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद कैसे करें।


S(Subject) + Is/Am/Are + Not + Complement


Complement का अर्थ है कि वाक्य में कर्ता के लिए प्रयोग किए गए शब्द जैसे : बुरा, चालाक, होशियार ,तैयार, इमानदार इत्यादि है।


आप इस नियम की सहायता से नकारात्मक वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद कर पाएंगे।


नकारात्मक वाक्य के उदाहरण | नकारात्मक वाक्य बनाने के तरीके | नकारात्मक वाक्य का अनुवाद कैसे करें | नकारात्मक वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद कैसे करें।


1. वह अभियंता नहीं है। - He is not engineer.
2. वह गायिका नहीं है। - She is not singer.
3. मैं बुरा नहीं हूं। - I am not had.

Sentence Structure : 
S(Subject) + Is/Am/Are + Not + Complement


आशा करता हूं कि आपको ऊपर बताई गई जानकारी समझ में आई होगी ठीक इसी तरह नीचे के इन सभी वाक्य में भी इसी तरह के नियम लागू होते हैं।



  • 4. मैं विद्यार्थी नहीं हूँ। - I am not student.
  • 5. तुम गायक नहीं हो। - You are not singer.
  • 6. सीता नर्स नहीं है। - Sita is not nurse.
  • 7. आप डॉक्टर नहीं हैं। - You are not doctor.
  • 8. वे लोग शिक्षक नहीं हैं। - They are not teachers.
  • 9. तुमलोग बहादुर नहीं हो। - You are not brave.
  • 10. आपलोग किसान नहीं है। - You are not farmers.


आपको समझ में अच्छे तरीके से आ जाए इसलिए हमने नीचे और भी कई सारे वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद किया है, तो आप इन सारे अनुवाद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझें।


नकारात्मक वाक्य के उदाहरण | नकारात्मक वाक्य बनाने के तरीके | नकारात्मक वाक्य का अनुवाद कैसे करें | नकारात्मक वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद कैसे करें।


  • मैं किसान नहीं हूँ। - I am not a farmer.
  • आप कवि नहीं हैं। - You are not a Poet.
  • तुम नौकर नहीं हो। - You are not a servent.
  • वह नर्स नहीं है। - She is not nurse.
  • वह कलाकार नहीं है। - He is not a artist.
  • वह गायिका नहीं है। - She is not a singer.
  • वह अभियंता नहीं है। He is not an engineer.
  • वे लोग शिक्षक नहीं हैं। - They are not teachers.
  • रवि नेता नहीं है। - Ravi is not a leader.
  • श्याम डाकिया नहीं है। - Shyam is not a postman.
  • रीता डॉक्टर नहीं है। Rita is not a doctor.
  • आपलोग डॉक्टर नहीं हैं। - You are not Doctors.
  • वे लोग किसान नहीं हैं। - They are not farmers.
  • तुम किसान नहीं हो। - You are not a farmer.
  • तुमलोग किसान नहीं हो। - You are not farmers.
  • आप अफसर नहीं हैं। - You are not a officer.
  • आपलोग अफसर नहीं हैं। You are not Officers.
  • राम लेखक नहीं है। - Ram is not a Writer.
  • मैं कवि नहीं हूँ। - I am not a Poet
  • हमलोग कवि नहीं हैं। - We are not poets.
  • वह नर्तकी नहीं है। She is not a dancer.
  • मेरे पिता नेता नहीं हैं। - My father is not a leader.


Negative Sentence Exercise Solution | Negative Sentence Exercise Solution In Hindi | Negative Sentence English Translation


  • आप मोटे नहीं हैं। - You are not fat.
  • मैं डरपोक नहीं हूँ। - I'm not a timid.
  • हमलोग भूखे नहीं हैं। - We are not hungry.
  • मैं दुःखी नहीं हूँ। - I'm not sad.
  • हमलोग तैयार नहीं है। - We are not ready.
  • तुम स्वस्थ नहीं हो। - You are not healthy.
  • आपलोग मेहनती नहीं हैं। - You are not hardworking.
  • वह पागल नहीं है। -  He is not mad.
  • वह मोटी नहीं है। - He is not fat.
  • रवि आलसी नहीं है। - Ravi is not lazy.
  • किसान आलसी नहीं है। - The farmer is not lazy.
  • गीता कुरूप नहीं है। - Gita is not ugly.
  • वे लोग अशिक्षित नहीं हैं। - They are not illiterate.
  • बच्चा भूखा नहीं है। - The child is not hungry.
  • बच्चे भूखे नहीं हैं। - Children are not hungry.
  • मेरा भाई बहरा नहीं है। - My brother is not deaf.
  • भारतीय किसान धनी नहीं हैं। - Indian farmers are not rich.
  • मदन और गणेश फुर्तीले नहीं हैं। - Madan and Ganesh are not active.
  • वह प्रसन्न नहीं है। - He is not happy.
  • मैं नौकर नहीं हूँ। -  I am not a servant.
  • हमलोग नेता नहीं हैं। - We are not leaders.
  • तुम किसान नहीं हो। - You are not a farmer.
  • आप चोर नहीं हैं। - You are not a thief. 
  • आपलोग शिक्षक नहीं हैं। - You are not a teacher.
  • वह नर्स नहीं है। - She is not a nurse.
  • वह छात्र नहीं है। - He is not a student.
  • लता डॉक्टर नहीं है। - Lata is not a doctor.
  • वे लोग अभियंता नहीं हैं। - They are not engineers.
  • विजय और मोहन गायक नहीं हैं। - Vijay and Mohan are not singers.
  • मेरे पिताजी डॉक्टर नहीं हैं। - My father is not a doctor.
  • मेरे शिक्षकगण नेता नहीं हैं। - My teachers are not leaders.


तो दोस्तों उम्मीद है कि, आप इस लेख द्वारा Is, Am, Are का प्रयोग करते हुए नकारात्मक वाक्य कैसे बनाया जाता है? तथा नकारात्मक वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद कैसे किया जाता है? यह समझ पाए होंगे।


अगली लेख में हम वाक्य में Is, Am, Are का प्रयोग करते हुए प्रश्नवाचक वाक्यों का प्रयोग करना सीखेंगे। इसीलिए हमारे साथ बने रहे।


यदि आपको समझने में किसी तरह की कोई समस्या होती है तो, आप अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।

Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

1 टिप्पणी

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter