Featured Post
मित्र की आर्थिक सहायता करने के लिए अपने पिताजी के पास एक पत्र
आप यह मानें कि आपका कोई मित्र गरीब है। लेकिन पढ़ने में काफी तेज और सभ्य है। अपने पिता के पास पत्र लिखकर अनुरोध करें कि आपके पिता आपके मित्र की सहायता करें।
मित्र की सहायता हेतु पिताजी के पास एक पत्र लिखें | मित्र की आर्थिक मदद करने के लिए अपने पिताजी के पास एक पत्र लिखें।
विकास नगर, रोड संख्या .05
पटना - 8000xx
20 सितंबर, 2020
आपके आशीर्वाद से मैं अच्छी तरह हूं और छात्रावास में मैं अपने साथियों के साथ प्रसन्नतापूर्वक रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा हूं। पिताजी आप तो यह बात जानते हैं कि मैं जिस छात्रावास में रहता हूं। उसमें मेरे साथ मेरे कई सारे ऐसे मित्र हैं जो एक निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। उन सभी मित्रों में से मेरा सबसे प्रिय मित्र रवि भी रहता है। रवि पढ़ाई-लिखाई में तीव्र बुद्धि का है। रवि एक संस्कारी और आचरण कौन लड़का है जो मेरी कई सारी कार्यों में मदद भी करता है। रवि मेरी कक्षा में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में प्रथम आता है। लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि यह छात्रावास में रहकर यहां का पूरा खर्चा उठा सकें।
इसलिए मैं आपको यह पत्र विशेष प्रयोजन के साथ लिख रहा हूं। ताकि आप मेरे मित्र रवि की सहायता इस प्रकार करें कि इसकी पढ़ाई बीच में बाधित ना हो सके। रवि को विद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति तो मिलती है लेकिन राशि का भुगतान काफी देर से होता है। रवि की पढ़ाई में इसके अपने अभिभावक तथा विद्यालय के शिक्षक भी मदद करते हैं फिर भी कमी रह ही जाती है। पिताजी यदि आप रवि के लिए कुछ पुस्तकें और समय-समय पर लेखन सामग्री की व्यवस्था कर दें तो मेरे मित्र की बड़ी मदद हो जाएगी। पिताजी आप से यह उम्मीद है कि आप स्वयं हमारे छात्रावास में आकर रवि को उक्त राशि दे दिया करेंगे। जिससे इसे आर्थिक सहायता मिल सके।
बस इतना है! घर में मां और सभी बड़ों को मेरा प्रणाम और छोटों को प्यार! मैं छात्रावास में आपके आने की आशा में रहूंगा।
आपका आज्ञाकारी पुत्र
अंकित
{ पता }
विकास नगर, रोड संख्या .09
पटना - 8000xxxx (बिहार)
Related Posts
Label
Popular
- Bihar Board Certificate में नाम शुद्धिकरण के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें!
- 1 Se 100 Tak Ginti Hindi Me - Counting In Hindi 1 to 100
- ChequeBook Cancel Karne Ke Liye Application In Hindi | चेकबुक रद्द करने के लिए पत्र।
- Instagram Funny Meme SFX Pack Free Download — Best Viral Reel Sound Effects (2026)
- Leave Application Letter in Hindi | Office Se Chutti Ke Liye Application : कार्यालय से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें