Featured Post
जीवन लक्ष्य के बारे में अपने पिताजी को पत्र लिखें - अपना लक्ष्य बताते हुए अपने पिताजी के पास एक पत्र लिखें
अपने लक्ष्य के बारे में अपने पिताजी के पास एक पत्र लिखें । अपना लक्ष्य बताते हुए अपने पिताजी के पास एक पत्र लिखें।
विकास नगर, रोड संख्या .05
पटना - 8000xx
20 सितंबर, 2020
कल मुझे आपका कृपापत्र प्राप्त हुआ। मैं यहां सब कुशल हूं और यह आशा करता हूं कि आप भी सकुशल होंगे। आपने पत्र में मेरे लक्ष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा जताई है। इसलिए इस पत्र में मैं अपने लक्ष्य के बारे में वर्णन करने जा रहा हूं ---
पिता जी! अभी तो मैं दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ हूं। और मैं आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहता हूं। आप मेरे बारे में यह सोचते होंगे कि मैं विज्ञान पढ़कर डॉक्टर या इंजीनियर बनूंगा और ढेर सारा पैसा कमाऊंगा। परंतु मैं आपसे एक सच्ची बात कहना चाहता हूं कि मैं ना तो एक डॉक्टर बनना चाहता हूं और ना एक इंजीनियर। दरअसल, मैं अपने देश का एक सच्चा और इमानदार सैनिक बनना चाहता हूं और सीमा पर रहकर अपने देश, मातृभूमि की रक्षा करना चाहता हूं।
आप यही कहेंगे कि सिपाही की जिंदगी कई सारी कठिनाइयों से भरी होती है, ना जाने किस दिशा से आई हुई बेरहम गोली सीने को छल्ली कर जाएगी। परंतु, सच मानिए पिताजी! जिस धरती पर मैं पैदा हुआ। जिसकी गोद में खेल-कूदकर भरा हुआ। उनके लिए मर मिटना कितना गौरव की बात है। सैनिकों का जीवन दुखों की दर्दनाक कहानियों से अवश्य भरा होता है, किंतु यदि वे ना रहे तो देश में खुशियों की बहार कैसे आएगी? सैनिकों को अपने देश के लिए मर मिटने में जो आनंद होता है वो और कहां! वर्तमान समय में भारत माता अपने ऐसे वीर नौजवान बेटों को पुकार रही है। जो सर पर कफ़न बांध कर अपने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार हो। पिताजी ऐसा अवसर मैं खोना नहीं चाहता हूं। इसलिए आगे चलकर मैं अपने देश का एक नौजवान सैनिक बनना चाहता हूं।
पिताजी मैंने अपने अंत:करण की बात निवेदित कर दी है। अब आप अपना मुझे आशीर्वाद दें! ताकि मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकूं। माता जी को मेरा प्रणाम कहिएगा।
आपका आज्ञाकारी पुत्र
अंकित
{ पता }
विकास नगर, रोड संख्या .09
पटना - 8000xxxx (बिहार)
Write a letter to your father about your goal. Write a letter to your father stating your goal.
Related Posts
Label
Popular
- Bihar Board Certificate Name Correction Application Hindi - Marksheet Me Naam Change Kaise Kare
- ChequeBook Cancel Karne Ke Liye Application In Hindi | चेकबुक रद्द करने के लिए पत्र।
- Leave Application Letter in Hindi | Office Se Chutti Ke Liye Application : कार्यालय से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र
- Gas Agency Mein New Mobile Number/Phone Number Register Karane Ke Liye Aavedan Patra In Hindi
- 1 Se 100 Tak Ginti Hindi Me - Counting In Hindi 1 to 100

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें