Featured Post

IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के मैचों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। TATA IPL 2025 का रोमांच अब सीधे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लाइव देखने को मिलेगा। अगर आप भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) (Match 32 -   Delhi Capitals vs Rajasthan Royals ticket price)   के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के 32वें मै…

[New - 3th] 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले 70+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

एक टिप्पणी भेजें
वर्तमान समय में आयोजित की जाने वाले कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं, जो अक्सर पूछ लिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ; कई बार परीक्षाओं में - संज्ञा, समास, समास, विशेषण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के अनेक शब्द और भी ऐसे कई सारे टॉपिक है। जिससे संबंधित प्रश्न देखने को मिल जाते हैं।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

यदि आप कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं या विद्यार्थी रह चुके हैं, तो आपको पता होगा कि हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द, परीक्षाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। हां, यह अलग बात है कि एक 11वीं और 12वीं में जाने के बाद आपको कई सारे पर्यायवाची शब्द, याद हो गए होते हैं। इसलिए परीक्षाओं के समय में आपको ज्यादा कठिनाइयां नहीं होती है। लेकिन, कक्षा पांचवी से दसवीं तक हमें "पर्यायवाची शब्दों को याद करने" में काफी कठिनाइयां होती है।

इसलिए इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से याद करने के लिए विद्यार्थी इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च किया करते हैं। खासकर, अभी के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में इंटरनेट पर सर्च करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। वे अक्सर अलग-अलग शब्दों की पर्यायवाची शब्दों के बारे में ढूंढने की कोशिश करते हैं और यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह इसे आसानी से कैसे याद रख सके। वे "पर्यायवाची शब्दों से संबंधित प्रश्न" भी पूछते हैं। जैसे :

  • ईश्वर का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • अग्नि का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • नदी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • पानी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?
  • 'पर्यायवाची शब्द' याद करने के तरीके!
  • 100+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?

वे इस तरह के प्रश्न पूछा करते हैं। इसलिए हमने इस लेख में कई सारे "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को शामिल किया है, जो आपकी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वैसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जिन्हें इन पर्यायवाची शब्दों की जरूरत है। चलिए आगे बढ़ते हैं ....

---- ------ अपने दोस्तों को भेजें ------ ----

हमारी द्वारा डाली गई, नई लेख की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। जहां पर हम नई नई चीजों की जानकारी देते हैं।


लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि "पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?" पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या होती है? अर्थात पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है? दोस्तों, पर्यायवाची शब्द को अन्य नाम से भी जाना जाता है। इनका अन्य नाम है - "समानार्थक शब्द" या "समानार्थी शब्द"। चलिए आगे बढ़ते हैं -----

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है - पर्यायवाची शब्द क्या होता है - पर्यायवाची शब्द का अर्थ - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - समानार्थक शब्द किसे कहते हैं - समानार्थक शब्द की परिभाषा


वैसे शब्द, जो अलग-अलग शब्दों के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, उन्हें "पर्यायवाची शब्द" कहा जाता है। अर्थात, एक समान अर्थ वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को "समानार्थक शब्द" या "प्रतिशब्द" भी कहते हैं।

ध्यान दें : पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होते हुए भी कई बार इनके प्रयोग एक समान नहीं होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की उत्पत्ति : पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें 'पर्याय' का अर्थ होता है - 'समान एवं 'वाची' का अर्थ है- 'कहा जाने वाला' अर्थात "शब्दों के एक समान कहे जाने वाले अर्थ को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं।"

पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - पर्यायवाची शब्द मीनिंग इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन अंग्रेजी


हिंदी भाषा में विभिन्न शब्दों के एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं या "समानार्थक शब्द" कहते हैं। ठीक उसी तरह से अंग्रेजी भाषा में भी विभिन्न शब्दों के एक जैसे अर्थ को बताने वाले शब्दों को "Synonyms" कहते हैं।

इसलिए हम सभी "पर्यायवाची शब्द" को अंग्रेजी भाषा में "Synonyms" कहते हैं।

तो दोस्तों, इस लेख में हम 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानेंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए हम इन्हें 70 - 70 की संख्याओं में आपको उपलब्ध कराएंगे, ताकि आपको इसे पढ़ने में आसानी तथा बोरियत महसूस ना हो।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - 'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण समानार्थक शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द


  1. अँटसँट : अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।
  2. अंड : अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।
  3. अँतड़ी : आँत, अंतड़ी, अन्त्र।
  4. अंतःपुर : जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।
  5. अंतर्गत : शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  6. अंतर्धान : ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।
  7. अंतःकरण : अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।
  8. अंतर्द्वद्व : मानसिक संघर्ष, दुविधा।
  9. अंब : अंबा, माता, जननी।
  10. अंतर्हित : अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।
  11. अंधेरी रात : तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा।
  12. अंतर्दृष्टि : ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।
  13. अंधकारमय : तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त।
  14. अंबार : ढेर, राशि।
  15. अंदेशा : सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा, भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश।
  16. अकड़ जाना : कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना।
  17. अँधेर : अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव।
  18. अकड़ : ऐंठ, तनाव, अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई।
  19. अंश : हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा, अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या।
  20. अकथ : अनिर्वाच्य, अवाच्य, अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय।
  21. अकारण : बेमतलब, बेबात, बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन।
  22. अंबिका : माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता।
  23. अकल्याण : अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि।
  24. अकारथ : बेकार, व्यर्थ।
  25. अकाल : दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय, काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी।
  26. अक्षर : वर्ण, हरुफ, अविनाशी।
  27. अकस्मात : अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश, अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम।
  28. अकेलापन : एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता।
  29. अक्खड़ : अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध, शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ।
  30. अखंडता : सततता, निरंतरता, अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता।
  31. अकुलाना : आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना, अधीर होना, ऊबना, उकताना।
  32. अकेला : एकाकी, तनहा, एकमात्र, अद्वितीय, अनन्य, अकेले :अकेले, अकेले :दम।
  33. अखाड़ा : मंडली, मठ, व्यायाम : शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान, तमाशा दिखाने वाले या नाच :गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली।
  34. अखरना : बुरा लगना, अप्रिय लगना, कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना।
  35. अगड़म : बगड़म :प्रकाष्ठ, निरर्थक पदार्थ, काठ :कबाड़, बेकार की चीज, अंगड़ :खंगड़।
  36. अकसर : प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः।
  37. अखंड : पूरा, समूचा, पूर्ण, अविभक्त, अजस्र, निरंतर, लगातार, अक्षय, अक्षुण्ण।
  38. अखिल : पूरा, समूचा, संपूर्ण, अखंड, अक्षय, अक्षुण्ण।
  39. अगणित : असंख्य, बेशुमार, अनगिनत, अनंत, अपार, अमित, अपरिमित, असीम, निस्सीम।
  40. अगम, अगम्य : कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक।
  41. अगर : यदि, जो, यद्यपि, अगरचे।
  42. अगस्त्य : शिव, तीर्थ, दक्षिण का एक प्रसिद्ध तीर्थ, एक ऋषि का नाम, वृक्ष।
  43. अख्तियार : अधिकार, वश, प्रभुत्व, सामर्थ्य।
  44. अगला : अग्र, अग्रवर्ती, सामने का, पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम।
  45. अगर : मगर (करना) : टालमटोली करना, टालना।
  46. अगाध : अथाह, गहरा, अज्ञेय, दुर्बोध, अपार, असीम, बहुत।
  47. अगुआ : अग्रणी, मुखिया, नेता, सरदार, नायक, प्रधान, मार्गदर्शक, पुरोगम, पुरोधा, विवाह सम्बन्ध ठीक करने वाला।
  48. अगल : बगल : आसपास, आजु :बाजू, निकट।
  49. अगोचर : अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत, अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर।
  50. अगोरना : रखवाली करना, पहरा देना, रखाना, चौकीदार करना, यत्न से रखना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना, बाट देखना।
  51. अग्रगण्य : प्रधान, प्रमुख, मुख्य, प्रथम, पहला, प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, नामवर।
  52. अग्नि संताप : संज्वर, संताप, दाह, झुलस, जलन।
  53. अग्र : आगा, अग्रभाग, सिरा, नोक, श्रेष्ठ, उत्तम, प्रधान, प्रमुख, मुख्य, अगला, आगामी।
  54. अग्निज्वाला : ज्वाला, शिखा, अग्निशिखा, भस्मनी, लूक, लुकारी, लपट, लौ।
  55. अग्निकण : स्फुल्लिंग, चिनगारी।
  56. अग्निकांड : अग्निदाह, प्रचंड अग्नि, दीपन, ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रज्वलन।
  57. अग्रज : बड़ा भाई, बड़भ्राता, अगुआ, नेता, नायक।
  58. अग्रसूचना देना : पूर्वाभास देना, पूर्वज्ञान कराना, पूर्व चिन्ह बताना, पूर्व लक्षण बताना।
  59. अग्राह्य :अनुचित, अनुपयुक्त, अस्वीकार्य, अमान्य।
  60. अघाना : तृप्त होना, पेट भरना, संतुष्ट हो जाना, छकना, पूर्ण हो जाना, जी भर जाना।
  61. अचंभा : चकित, सन्न, आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी।
  62. अचवना : मुँह धोना, कुल्ली करना, आचमन करना, अचवन करना।
  63. अग्रणी : नायक, नेता, मार्गदर्शक, अगुआ, प्रधान, प्रमुख, मुख्य।
  64. अचल : अविचल, अटल, अडिग, निश्चल, दृढ, स्थिर, अटूट।
  65. अचानक : एकाएक, एकबारगी, सहसा, अकस्मात, यक :ब :यक, अनायास, हठात्, दैवयोग से, संयोग से, संयोगवश, अप्रत्याशित रूप से, आकस्मिक रूप से, अनजाने ही।
  66. अचिर : तुरन्त, बिना देरी के, फौरन।
  67. सबसे अच्छा : श्रेष्ठ, उत्तम, अत्युत्तम, सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम।
  68. अचला : धरती, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि।
  69. अचेत : मूर्च्छित, बेहोश, विकल, विह्वल, असावधान, अनजान, बेखबर, नासमझ, मूर्ख, जड़।
  70. अच्छा लगना : प्रिय लगना, भाना, पसंद आना, सुहाना, रुचना, नजर में चढ़ना, जँचना, फबना, सजना, शोभा देना।


इस लेख में हमने आपको कई सारी पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताया है। उम्मीद है यह सारे "पर्यायवाची शब्द" आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हमें यकीन है आप इसे अच्छे से याद करने की पूरी कोशिश करें।

यदि आप और भी अलग-अलग "शब्दों की पर्यायवाची शब्द" जानना चाहते हैं तो, आप हमारी "पर्यायवाची शब्द" वाली "कैटेगरी" पर जाकर अलग-अलग शब्दों की "पर्यायवाची शब्द" जान सकते हैं। जिसमे हमने, उनके अर्थ, एवं वाक्य प्रयोग के बारे में भी बताया है। आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर भेजें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

यदि आप हमारे द्वारा डाली गई नए - नए लेखों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter