Featured Post

How to Check PAN Card And Aadhaar Card Link Status Online And Offline

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ( PAN Aadhaar Link Last Date ) खत्म हो चुकी है, क्या आपने अपना पैन कार्ड, आधार से लिंक किया? यदि हां, तो सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाई, क्योंकि अब आप पेंडिंग रिफंड और उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट के लिए एलिजिबल (Eligible for interest on Refund) हैं। साथ ह…

[New - 4th] 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले 140+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

एक टिप्पणी भेजें
वर्तमान समय में आयोजित की जाने वाले कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं, जो अक्सर पूछ लिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ; कई बार परीक्षाओं में - संज्ञा, समास, समास, विशेषण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के अनेक शब्द और भी ऐसे कई सारे टॉपिक है। जिससे संबंधित प्रश्न देखने को मिल जाते हैं।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

यदि आप कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं या विद्यार्थी रह चुके हैं, तो आपको पता होगा कि हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द, परीक्षाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। हां, यह अलग बात है कि एक 11वीं और 12वीं में जाने के बाद आपको कई सारे पर्यायवाची शब्द, याद हो गए होते हैं। इसलिए परीक्षाओं के समय में आपको ज्यादा कठिनाइयां नहीं होती है। लेकिन, कक्षा पांचवी से दसवीं तक हमें "पर्यायवाची शब्दों को याद करने" में काफी कठिनाइयां होती है।

इसलिए इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से याद करने के लिए विद्यार्थी इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च किया करते हैं। खासकर, अभी के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में इंटरनेट पर सर्च करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। वे अक्सर अलग-अलग शब्दों की पर्यायवाची शब्दों के बारे में ढूंढने की कोशिश करते हैं और यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह इसे आसानी से कैसे याद रख सके। वे "पर्यायवाची शब्दों से संबंधित प्रश्न" भी पूछते हैं। जैसे :

  • ईश्वर का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • अग्नि का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • नदी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • पानी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?
  • 'पर्यायवाची शब्द' याद करने के तरीके!
  • 100+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?

वे इस तरह के प्रश्न पूछा करते हैं। इसलिए हमने इस लेख में कई सारे "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को शामिल किया है, जो आपकी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वैसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जिन्हें इन पर्यायवाची शब्दों की जरूरत है। चलिए आगे बढ़ते हैं ....

---- ------ अपने दोस्तों को भेजें ------ ----

हमारी द्वारा डाली गई, नई लेख की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। जहां पर हम नई नई चीजों की जानकारी देते हैं।


लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि "पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?" पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या होती है? अर्थात पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है? दोस्तों, पर्यायवाची शब्द को अन्य नाम से भी जाना जाता है। इनका अन्य नाम है - "समानार्थक शब्द" या "समानार्थी शब्द"। चलिए आगे बढ़ते हैं -----

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है - पर्यायवाची शब्द क्या होता है - पर्यायवाची शब्द का अर्थ - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - समानार्थक शब्द किसे कहते हैं - समानार्थक शब्द की परिभाषा


वैसे शब्द, जो अलग-अलग शब्दों के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, उन्हें "पर्यायवाची शब्द" कहा जाता है। अर्थात, एक समान अर्थ वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को "समानार्थक शब्द" या "प्रतिशब्द" भी कहते हैं।

ध्यान दें : पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होते हुए भी कई बार इनके प्रयोग एक समान नहीं होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की उत्पत्ति : पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें 'पर्याय' का अर्थ होता है - 'समान एवं 'वाची' का अर्थ है- 'कहा जाने वाला' अर्थात "शब्दों के एक समान कहे जाने वाले अर्थ को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं।"

पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - पर्यायवाची शब्द मीनिंग इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन अंग्रेजी


हिंदी भाषा में विभिन्न शब्दों के एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं या "समानार्थक शब्द" कहते हैं। ठीक उसी तरह से अंग्रेजी भाषा में भी विभिन्न शब्दों के एक जैसे अर्थ को बताने वाले शब्दों को "Synonyms" कहते हैं।

इसलिए हम सभी "पर्यायवाची शब्द" को अंग्रेजी भाषा में "Synonyms" कहते हैं।

तो दोस्तों, इस लेख में हम 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानेंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए हम इन्हें 140 - 140 की संख्याओं में आपको उपलब्ध कराएंगे, ताकि आपको इसे पढ़ने में आसानी तथा बोरियत महसूस ना हो।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - 'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण समानार्थक शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द


  1. अछूत : अस्पृश्य, हरिजन, अंत्यज, अनुसूचित जातीय।
  2. अजस्र : लगातार, निरन्तर, सिलसिलेवार, क्रमिक।
  3. अचीन्हा : बे पहिचाना, अनजान।
  4. अचूक : अमोघ, अनिष्फ़ल, (साधन, औषध आदि के सन्दर्भ में लाक्षणिक प्रयोग) रामबाण, ब्रह्ममास्त्रा।
  5. अटकाना : रोकना, ठहराना, टिकाना, अड़ाना, छेकना, रुकावट डालना, फँसाना, उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना।
  6. अजिर : आँगन, सेहन, हवा वायु, पवन, वात।
  7. अजीर्ण : अपच, बदहजमी।
  8. अज्ञ : मूर्ख, अज्ञानी, बेवकूफ, नासमझ।
  9. अच्छा न लगना : बुरा लगना, अखरना, खलना, चुभना, सालना, एक आँख न भाना, फूटी आँख न भाना।
  10. अज्ञान : जड़ता, मूर्खता, अविद्या, मोह, अविवेक।
  11. अजय : पराजय, हार।
  12. अटकल : अनुमान, अंदाज, कूत।
  13. अटना : समाना, भर जाना, भरना, पर्याप्त होना।
  14. अणु : कण, छोटा टुकड़ा, रज, रजकण।
  15. अज्ञानी : निर्बुद्धि, अनभिज्ञ, अज्ञ, मूढ़, अनजान, मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ।
  16. अटल : स्थिर, अचल, अडिग, अविचलित, चिरस्थायी, पक्का, दृढ, धुव्र, निश्चित, अवश्यम्भावी, नियत, स्थायी, निश्चल, अचर, कृत संकल्प, दृढ़ संकल्प, दृढ़ प्रतिज्ञ, दृढ़ निश्चय, स्थिरमति, हठी, नित्य, अक्षय, शाश्वत, अमर।
  17. अटकना : अड़ना, रुकना, फँसना, बझना, रुकावट पड़ना, बाधा पड़ना, टिकना, ठहरना।
  18. अटूट : अखण्ड, निरन्तर, अचल, दृढ़, अटल।
  19. अतिक्रमण : संक्रामण, अतिचरन, उत्क्रमण, अतिचार, अवज्ञा उल्लघंन।
  20. अण्डाकार : दीर्घवृत्तीय, दीर्घवृत्ताकार, अण्डवृत्ताकार।
  21. अत्यंत : अधिक, अतिशय, अत्यधिक, काफी, बेहद।
  22. अतिरिक्त : सिवाय, अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा, न्यारा।
  23. अतिसार : उदरामय, अतीसार, पेचिश।
  24. अति : बहुत अधिक, अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती, अनाचार।
  25. अतुल : अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय।
  26. अतीत : भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त।
  27. अत्याचार : अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड, ढकोसला।
  28. अथाह : अगाध, गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़, कठिन।
  29. अतीव प्रसन्नता : परमानन्द, हर्षातिरेक, हर्षोन्माद, अत्यानन्द, प्रहर्ष, मौज।
  30. अदब करना : श्रद्धा रखना, पूजा :भाव रखना, भक्ति :भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना, शिष्टाचार।
  31. अदरक : आदी, आर्द्रक, शृंगवेर।
  32. अद्वितीय : एकाकी, अकेला, एक, बेजोड़, असाधारण, अनुपम, विचित्र, विलक्षण, अद्भुत, अजीब, प्रधान, मुख्य।
  33. अदद : गिनती, अंक, संख्या।
  34. अद्भुत : विचित्र, विलक्षण, आश्चर्यजनक, स्वर्गीय, विस्मयजनक, अनोखा, अप्रतिम, दिव्य, अनूठा, असांसरिक, निराला अपूर्व, अलौकिक, अपार्थिव, अतिप्राकृत, लोकातीत, अजीब, अजब।
  35. अधार्मिक : धार्मिक मत विरोधी, धर्मविमुख, धर्मविरत, नास्तिक।
  36. अदला :बदली : विनिमय, आदान :प्रदान, उलटफेर, हेरफेर, परिवर्तन।
  37. अदायगी : ऋण भुगतान, निपटाव, भुगतान, चुकती, भरपायी, वापसी, प्रतिदान, प्रत्यार्पण।
  38. अदृश्य : अलख, अगोचर, ओझल, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, परोक्ष।
  39. अधम : निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय।
  40. अधिकता : बाहुल्य, बहुलता, बहुत्व, बहुविधता, विविधता, बहुरूपता, अनेकरूपता, विभिन्नता, प्राचुर्य, प्रचुरता, अनेकता, आधिक्य, वैपुल्य, विपुलता, पर्याप्ति, यथेष्टता, पुष्कलता, रेलपेल, अतिशयता, बहुतायत, उद्रेक, अतिरेक, अधिकाई, वृद्धि, स्फीति, प्रभूतता।
  41. अधिकारी : हकदार, दावेदार, स्वत्वधारी, स्वामी, कब्जेदार, अधिपति, प्रभु, सत्ताधारी, शासक, पदाधिकारी, अफसर, विज्ञ, पात्र, योग्य।
  42. अधर्म : विरुद्धाचरण, धर्मोल्लघंन, नीतिभंग, अपराध, कल्मष, दुरित, अघ, दोष, कुकर्म, पातक, अपकर्म, पाप, दुष्कर्म, दुराचार, अनाचार, पापकर्म, गुनाह।
  43. अधिकार क्षेत्र : अधिक्षेत्र, न्यायक्षेत्र, न्याय सीमा, अधिकार सीमा, अमलदारी, अस्तित्व क्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, कार्य क्षेत्र, कर्म क्षेत्र।
  44. अधिकार छोड़ना : स्वत्व त्यागना, हाथ उठा लेना, दावा हटा लेना, दावा छोड़ देना।
  45. अधिकांश : भूयिष्ठ, अत्यधिक, अतिशय, अधिकतम, बहुतम, ज्यादातर।
  46. अधिकार : प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वत्व, स्वामित्व, दावा, हक, अखत्यार, वश, काबू, सत्ता, शासन, अधिकार, शक्ति, प्रभाव, क्षमता, सामर्थ्य, योग्यता।
  47. अधीनस्थ पदाधिकारी : उपाधिकारी, अधीनस्थ अभिकर्त्ता, सहायक कर्मचारी, निम्न पदाधिकारी, नायब अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी, उपाश्रित अधिकारी, पेशकार।
  48. अधेड़ : प्रौढ़त्व, प्रौढ़ावस्था, पक्की उम्र।
  49. अधोलोक : पाताल, रसातल।
  50. अध्यक्ष : सभापति, प्राध्यक्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, अधिष्ठाता, नायक, प्रमुख, मुखिया, सरदार, चेयरमैन।
  51. अधिवक्ता : प्रतिनिधिवक्ता, मुखपात्र, पक्षवक्ता, वकील, नुमाइंदा।
  52. अधीनस्थ : अतिरिक्त, सहायक, निम्न पदस्थ, उपाश्रित।
  53. अनंत : असीम, बेहद, निस्सीम, अपरिमित, अविनाशी, नित्य, अक्षम, अक्षुण्ण, अमर, अतिशय, अधिक, अगणित, असंख्य, बहुत, बेशुमार, आकाश, आसमान, नभ, गगन।
  54. अनकहा : अव्यक्त, अनुक्त, गुप्त, अकथित, अध्वनित।
  55. अनगिनत : अगणित, संख्यातीत, असंख्य, अनगिनत, बेहद, बेशुमार, असीम।
  56. अनजान : अज्ञात, अपरिचित, अनभिज्ञ, भोला :भाला, नासमझ, नादान, सीधा, अज्ञ, अज्ञानी।
  57. अनदेखा : बिनदेखा, अदेखा।
  58. अध्ययन : पठन, पढ़ना, पढ़ाई, पारायण, अवलोकन, निरीक्षण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण, अनुशीलन, परिशीलन।
  59. अध्यापक : शिक्षक, गुरु, उस्ताद।
  60. अनमना : उदास, अन्यमनस्क, उन्मन, विमुख, विरक्त, उदास, गतानुराग, अन्यमनस्क।
  61. अनवरतता : नित्यता, लगातार, शाश्वतता, चिरन्तनता, चिरस्थायित्व, सनातनता, सातत्य, क्रमबद्धता, निरन्तरता, बिना रुके।
  62. अनाज : अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न।
  63. अनन्तर : तदुपरांत, तत्पश्चात्, इसके पश्चात्, इसके बाद, उसकी पीछे, फिर।
  64. अनपढ़ : मुर्ख, गँवार, अपढ़, अशिष्ट, अशिक्षित, उजड्ड, अक्खड़ जाहिल, निरक्षर।
  65. अनबन : मतभेद, वैमनस्य, विरोध, असहमति, झगड़ा, तकरार, विवाद, बखेड़ा, टंटा।
  66. अनादर करना : अवज्ञा करना, अपमान करना, उपेक्षा करना, तुच्छ समझना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, हेय समझना, निरादर करना।
  67. अनादरपूर्ण : निरादरपूर्ण, असम्मानपूर्ण, अपमानपूर्ण, अवमानी, अपेक्षामय, पराभवपूर्ण।
  68. अनाप :शनाप : अंटसंट, उटपटांग, अव्यवस्थित, बेहिसाब, अपरिमित, असीम, बेहद, निस्सीम।
  69. अनावश्यक : अनपेक्ष, निष्प्रयोजन, व्यर्थ, बेकार, अनपेक्षित, फिजूल, फालतू, गैर :लाजिमी, गैर :जरूरी, गौण।
  70. अनाज गोदाम : धान्यागार, धान्यकोष्ठ, कोठार, खत्ती, अन्नागार, अन्नभंडार, गल्ला : गोदाम।
  71. अनादर : अवहेलना, अवज्ञा, तिरस्कार, उपेक्षा, उपहास, अश्रद्धा, अवमान, अपमान, तौहीन, हिकारत, अपकर्ष, मानमर्दन, प्रतिष्ठा भंग, परिभव, पराभव, असम्मान।
  72. अनुकूल : अनुसार, अनुरूप, मुआफिक, संगत, अविरुद्ध, पक्ष में अभिमत, सामंजस्यपूर्ण, हितकर, लाभदायक, कल्याणकार।
  73. अनिवार्य गुण : सहज प्रवृति, नैसर्गिक प्रवृति, स्वाभाविक गुण, अपरिहार्य लक्षण, अत्यावश्यक गुण, भाव, निष्कर्ष।
  74. अनिश्चय : असमंजस, दुविधा, उलझन।
  75. अनिंद्य : अनिंदनीय।
  76. अनियत : कदाचित, विरला, यदा :कदा।
  77. अनियमित : अनियत, नियमविरुद्ध, बेकायदा, अनियमी, असमान।
  78. अनुकंपा : कृपा, दया, सहानुभूति।
  79. अनुकरण : नकल, देखादेखी, अनुसरण, अनुगमन, अनुवर्तन, अनुकृति, प्रतिकृति।
  80. अनिश्चित : अनिर्णयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, संशयात्मक, दोलायमान, विचारधीन, अनियमित, असंबद्ध, अनधिकृत, असंख्य, अगण्य, अस्पष्ट, अस्थिर, भ्रामक, संशयपूर्ण, शंकाकुल।
  81. अनिष्ट : बुरा, अनुचित, अशुभ, अहितकर, अमंगल, अकल्याण, अवांछित, अनभिष्ट।
  82. अनुचित : अनुपयुक्त, अवांछनीय, अयुक्तसंगत, युक्तहीन, असंगत, नामुनासिब, इष्टप्रतिकूल, बेजा, गैरमाकूल, नाजायज, गैरबाजिब, नीतिविरुद्ध, अनैतिक, असमीचीन, असमयोचित।
  83. अनुपम : उपमारहित, असाधारण, अप्रतिम, निरूपम, अपूर्व, अद्वितीय, बेजोड़, अतुल, बेनजीर, सुन्दर, बढ़िया, अच्छा, लाजवाब।
  84. अनुपस्थित : गैरमौजूदगी, गैरहाजिरी, अविद्यमानता, अभाव, कमी, रहित, शून्यता।
  85. अनुभव : तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती, संवेदनशीलता, इंद्रियबोध क्षमता, इंद्रियबोध शक्ति, संवेदन, संवेदना।
  86. अनुकूलता : अनुयोज़्यता, अविरुद्धता, अनुरूपता, आनुकूल्य, अनुकूलनशीलता, अविमुखता।
  87. अनुकूल होना : अनुरूप होना, ऐक्य होना, एकमत होना, एकरूप होना।
  88. अनुरक्ति : अनुराग, प्रेम, स्नेह।
  89. अनुरूप : आनुषंगिक, सदृश, समरूप, समान, तुल्यरूप, समान, एकरूप, मिलता :जुलता।
  90. अनुभवहीन : अकुशल, अपटु, अनिपुण, अनाड़ी, अनभ्यस्त, अनुभवरहित।
  91. अनुभवी : कर्मप्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण, जानकार, तजुर्बेकार।
  92. अनुमान : अटकल, अंदाज, कयास, कूत, पूर्वानुमान, प्राक्कलन, मूल्यांकन, आकलन।
  93. अनुयायी : अनुगामी, मतावलंबी, समर्थक, नौकर, सेवक, अनुचर, चाकर, दास।
  94. अन्य : दूसरा, इतर, और अनंतर, बाद वाला।
  95. अन्यथा : वर्ना नहीं तो, और तरह, और कुछ।
  96. अनूठा : अनोखा, निराला, विलक्षण, अनुपम, बेजोड़।
  97. अनेक : विविध, नाना, कई, असंख्य, अगणित।
  98. अपकार : अहित, अमंगल, अनिष्ट, हानि, बुराई, अनुपकार, द्रोह, द्वेष, दुष्क्रिया, मंदकर्म।
  99. अपनापन : स्वत्व, निजीपन, व्यक्तिगत, अपनत्व, आत्मीयता।
  100. अपकर्ष : अवनति, अधोगति, घटाव, उतार, पतन, अधोपतन।
  101. अनोखा : विलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला, अजीब, विस्मयजनक, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अप्रतिरूप, अनूठा, बेजोड़, चमत्कारिक।
  102. अपने आप : स्वयं, स्वमेव, स्वतः, खुद :ब :खुद, अनायास, बेसाख्ता, बरबस, बेअख्तियार, हठात, यंत्रवत।
  103. अन्वेषण : जाँच, खोज, अनुसंधान अन्वेषण।
  104. अपराध : दुष्कर्म, गुनाह, गलती, दोष, पाप, कसूर, खता, जुर्म।
  105. अपशकुनी : अपशाकुनिक, अनिष्टशंसी, अनष्टिकारी, अमंगलसूचक।
  106. अपढ़ आदमी : अशिक्षित व्यक्ति, निरक्षर व्यक्ति, निरक्षर भट्टाचार्य, अप्रबुद्ध व्यक्ति।
  107. अभिप्राय : तात्पर्य, आशय, विचार, मंतव्य, उद्देश्य, ध्येय, लक्ष्य, प्रयोजन, इरादा, नीयत, मंशा, मुराद, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, स्पृहा, कामना।
  108. अभिमन्यु : सौभद्र, पार्थनंदन, पाण्डुपौत्र।
  109. अपनाना : स्वीकार करना, ग्रहण करना, आत्मसात् करना, कबूल करना, अख्तियार करना, अंगीकार करना, अपना बनाना, आत्मीयता स्थापित करना, गले लगाना, कलेजे से लगाना, आश्रय देना।
  110. अप्रसन्न : नाराज, उदास, दुःखी, विरक्त, अन्यमनस्क, खिन्न, म्लान, असंतुष्ट।
  111. अप्रसन्नता : खिन्नता, म्लानता, नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी।
  112. अप्रिय : अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू, बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद।
  113. अपमानजनक : निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण।
  114. अपयश : अपकीर्ति, अयश, अकीर्ति, अपवाद, निन्दा।
  115. अब : इस समय, अभी, आज, संप्रति, आजकल, इन दिनों, आगे भविष्य में।
  116. अप्रिय : अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू, बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद।
  117. अभाव :कमी, तंगी, टोटा, हीनता, क्षीणता।
  118. अपहरण : हर लेना, छीन लेना, जबरदस्ती उठा ले जाना, अगवा।
  119. अभिवादन : नमस्कार, प्रणाम, सलाम, वंदना।
  120. अभेद्य : अकाट्य, अखंडनीय, अटूट, दृढ़, दुर्मेध।
  121. अभ्यास : बार :बार, अनुशीलन, पुनरावृत्ति, मश्क, दोहराव, रियाज, स्वभाव, आदत, बान, टेव।
  122. अभागा : हतभाग्य, बदनसीब, भाग्यहीन, अभाग्यशाली, मनहूस, बदकिस्मत, मंदभाग्य, दुःखापन्न।
  123. अफ़सोस : दुःख, खेद, विषाद, शोक, पश्चाताप, गम, म्लानि।
  124. अमानतदार : निक्षेपधारी, न्यासी, प्रन्यासी, न्यासधर, न्यायधारी, धरोहर रक्षक।
  125. अमान्य : अस्वीकार्य, अनधिकृत, नामंजूर, अस्वीकृत।
  126. अमरूद : पेरुक, अमृतफल, बिही, सफरी।
  127. अभिनेता : नट, भाँड, नाटक पात्र, मंचनायक, अदाकार पात्र, नायक, छद्मवेशी।
  128. अभिन्नता : ऐकात्म्य, ऐक्य, अभेद, तादात्म्य, सायुज्य, एकात्मता, अनन्यता, पूर्णता।
  129. अयोग्य : अक्षम, अनुपयुक्त, अनुपयोगी, नालायक, बेकार, असमर्थ, अगुन सम्पन्न, योग्यताहीन, व्यर्थ, गुणहीन।
  130. अयोग्य ठहरना : अनर्हित ठहरना, अपात्र ठहरना, अक्षम ठहरना, अनुपयुक्त बताना, नालायक सिद्ध करना, गुणहीन सिद्ध करना, बेकार सिद्ध करना।
  131. अभिनय करना : इंगित करना, हाव :भाव व्यक्त करना, नाटकीय प्रदर्शन, स्वाँग।
  132. अभिलेख : शिलालेख, उत्कीर्ण लेख, ऐतिहासिक प्रमाण, लिखित प्रमाण, सुरक्षित विवरण, वृत्तलेख, पुरातत्व ग्रंथ, ऐतिहासिक प्रलेख, तारीखी दस्तावेज।
  133. अराधना : पूजना, जपना, सुमिरना, स्मरण करना।
  134. अमूल्य : अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, कीमती, बेशकीमती।
  135. अमानत : थाती, धरोहर, उपनिधि, न्यास।
  136. अलग : पृथक, भिन्न, जुदा, न्यारा, अलहदा, विविक्त, विभक्त, असंबद्ध, वियुक्त, विलग, अलग :थलग।
  137. अभिमानी : गर्वी, दर्पी, दम्भी, घमंडी, अहंकारी, मदांध, गर्वीला, मगरूर, शेखीबाज।
  138. अलगाना : अलग करना, पृथक करना, वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना।
  139. अमावस्या : कुहू, अमा, अमावस, कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि।
  140. अमीरी : सम्पन्नता, धनबाहुल्य, वैभव, समृद्धि, मालदारी, दौलतमंदी।
  141. अरुचि : जुगुप्सा, घृणा, अप्रीति, विराग, विरक्ति, नापसंदगी, नफ़रत, विराग, विमुखता, अनिच्छा, ऊब, नीरस, बोर।

इस लेख में हमने आपको कई सारी पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताया है। उम्मीद है यह सारे "पर्यायवाची शब्द" आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हमें यकीन है आप इसे अच्छे से याद करने की पूरी कोशिश करें।

यदि आप और भी अलग-अलग "शब्दों की पर्यायवाची शब्द" जानना चाहते हैं तो, आप हमारी "पर्यायवाची शब्द" वाली "कैटेगरी" पर जाकर अलग-अलग शब्दों की "पर्यायवाची शब्द" जान सकते हैं। जिसमे हमने, उनके अर्थ, एवं वाक्य प्रयोग के बारे में भी बताया है। आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर भेजें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

यदि आप हमारे द्वारा डाली गई नए - नए लेखों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter