[New - 2th] 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले 50+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

वर्तमान समय में आयोजित की जाने वाले कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं, जो अक्सर पूछ लिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ; कई बार परीक्षाओं में - संज्ञा, समास, समास, विशेषण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के अनेक शब्द और भी ऐसे कई सारे टॉपिक है। जिससे संबंधित प्रश्न देखने को मिल जाते हैं।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

यदि आप कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं या विद्यार्थी रह चुके हैं, तो आपको पता होगा कि हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द, परीक्षाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। हां, यह अलग बात है कि एक 11वीं और 12वीं में जाने के बाद आपको कई सारे पर्यायवाची शब्द, याद हो गए होते हैं। इसलिए परीक्षाओं के समय में आपको ज्यादा कठिनाइयां नहीं होती है। लेकिन, कक्षा पांचवी से दसवीं तक हमें "पर्यायवाची शब्दों को याद करने" में काफी कठिनाइयां होती है।

इसलिए इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से याद करने के लिए विद्यार्थी इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च किया करते हैं। खासकर, अभी के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में इंटरनेट पर सर्च करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। वे अक्सर अलग-अलग शब्दों की पर्यायवाची शब्दों के बारे में ढूंढने की कोशिश करते हैं और यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह इसे आसानी से कैसे याद रख सके। वे "पर्यायवाची शब्दों से संबंधित प्रश्न" भी पूछते हैं। जैसे :

  • ईश्वर का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • अग्नि का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • नदी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • पानी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?
  • 'पर्यायवाची शब्द' याद करने के तरीके!
  • 100+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?

वे इस तरह के प्रश्न पूछा करते हैं। इसलिए हमने इस लेख में कई सारे "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को शामिल किया है, जो आपकी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वैसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जिन्हें इन पर्यायवाची शब्दों की जरूरत है। चलिए आगे बढ़ते हैं ....

---- ------ अपने दोस्तों को भेजें ------ ----

हमारी द्वारा डाली गई, नई लेख की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। जहां पर हम नई नई चीजों की जानकारी देते हैं।


लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि "पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?" पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या होती है? अर्थात पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है? दोस्तों, पर्यायवाची शब्द को अन्य नाम से भी जाना जाता है। इनका अन्य नाम है - "समानार्थक शब्द" या "समानार्थी शब्द"। चलिए आगे बढ़ते हैं -----

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है - पर्यायवाची शब्द क्या होता है - पर्यायवाची शब्द का अर्थ - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - समानार्थक शब्द किसे कहते हैं - समानार्थक शब्द की परिभाषा


वैसे शब्द, जो अलग-अलग शब्दों के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, उन्हें "पर्यायवाची शब्द" कहा जाता है। अर्थात, एक समान अर्थ वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को "समानार्थक शब्द" या "प्रतिशब्द" भी कहते हैं।

ध्यान दें : पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होते हुए भी कई बार इनके प्रयोग एक समान नहीं होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की उत्पत्ति : पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें 'पर्याय' का अर्थ होता है - 'समान एवं 'वाची' का अर्थ है- 'कहा जाने वाला' अर्थात "शब्दों के एक समान कहे जाने वाले अर्थ को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं।"

पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - पर्यायवाची शब्द मीनिंग इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन अंग्रेजी


हिंदी भाषा में विभिन्न शब्दों के एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं या "समानार्थक शब्द" कहते हैं। ठीक उसी तरह से अंग्रेजी भाषा में भी विभिन्न शब्दों के एक जैसे अर्थ को बताने वाले शब्दों को "Synonyms" कहते हैं।

इसलिए हम सभी "पर्यायवाची शब्द" को अंग्रेजी भाषा में "Synonyms" कहते हैं।

तो दोस्तों, इस लेख में हम 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानेंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए हम इन्हें 50 - 50 की संख्याओं में आपको उपलब्ध कराएंगे, ताकि आपको इसे पढ़ने में आसानी तथा बोरियत महसूस ना हो।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - 'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण समानार्थक शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द


  1. अनाथ : तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
  2. अत्याचारी : जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
  3. अदालत : कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
  4. अनाज : अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
  5. अनाड़ी : अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
  6. अनुरोध : विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
  7. अनपढ़ : निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
  8. अनमोल : अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
  9. अनुभवी : तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
  10. अनुमति : इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
  11. अपवित्र : अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
  12. अनिवार्य : अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
  13. अनुज : छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
  14. अन्न : अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
  15. अफवाह : गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
  16. अनूठा : अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
  17. अमीर : धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
  18. अपराधी : गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
  19. अँकुर : अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
  20. अमन : शांति, सुकून, सुख :चैन, अमन :चैन।
  21. अमर : चिरंजीवी, अनश्वर, अजर :अमर।
  22. अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
  23. अभद्र : असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
  24. अभिनंदन : स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
  25. असत्य : झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
  26. असभ्य : गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, 
  27. अर्चना : आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
  28. अलि : भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
  29. अंकन : अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
  30. अँकाई : मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
  31. अंक : संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
  32. अंगज : बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
  33. अहि : साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
  34. अंगद : बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।
  35. अँगना : कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
  36. अंग : भंग करना : अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, 
  37. अंगूर : दाख, किशमिश, द्राक्षा।
  38. अंगजा : बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।
  39. अँगड़ाई : आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।
  40. अंगी : मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।
  41. अंगीकरण : स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म :स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।
  42. अंगार : चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
  43. अंगिया : वक्ष :स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।
  44. अँगूठी : मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।
  45. अँगोछा : गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।
  46. अंग्रेज : फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।
  47. अंगीठी : प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।
  48. अंचल : आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।
  49. अंजन : सुरमा, काजल, आँजन, काजल।
  50. अंजुमन : संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।

इस लेख में हमने आपको कई सारी पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताया है। उम्मीद है यह सारे "पर्यायवाची शब्द" आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हमें यकीन है आप इसे अच्छे से याद करने की पूरी कोशिश करें।

यदि आप और भी अलग-अलग "शब्दों की पर्यायवाची शब्द" जानना चाहते हैं तो, आप हमारी "पर्यायवाची शब्द" वाली "कैटेगरी" पर जाकर अलग-अलग शब्दों की "पर्यायवाची शब्द" जान सकते हैं। जिसमे हमने, उनके अर्थ, एवं वाक्य प्रयोग के बारे में भी बताया है। आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर भेजें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

यदि आप हमारे द्वारा डाली गई नए - नए लेखों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

व्यवसाय, शिक्षा और रोजगार संबंधी ख़बरें ➙ News Gurukul

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

ads