[New - 1st] 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले 50+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

वर्तमान समय में आयोजित की जाने वाले कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं, जो अक्सर पूछ लिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ; कई बार परीक्षाओं में - संज्ञा, समास, समास, विशेषण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के अनेक शब्द और भी ऐसे कई सारे टॉपिक है। जिससे संबंधित प्रश्न देखने को मिल जाते हैं।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द - Synonyms Word In Hindi

यदि आप कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं या विद्यार्थी रह चुके हैं, तो आपको पता होगा कि हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द, परीक्षाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। हां, यह अलग बात है कि एक 11वीं और 12वीं में जाने के बाद आपको कई सारे पर्यायवाची शब्द, याद हो गए होते हैं। इसलिए परीक्षाओं के समय में आपको ज्यादा कठिनाइयां नहीं होती है। लेकिन, कक्षा पांचवी से दसवीं तक हमें "पर्यायवाची शब्दों को याद करने" में काफी कठिनाइयां होती है।

इसलिए इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से याद करने के लिए विद्यार्थी इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च किया करते हैं। खासकर, अभी के समय में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में इंटरनेट पर सर्च करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। वे अक्सर अलग-अलग शब्दों की पर्यायवाची शब्दों के बारे में ढूंढने की कोशिश करते हैं और यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह इसे आसानी से कैसे याद रख सके। वे "पर्यायवाची शब्दों से संबंधित प्रश्न" भी पूछते हैं। जैसे :

  • ईश्वर का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • अग्नि का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • नदी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • पानी का "पर्यायवाची शब्द" क्या होता है?
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?
  • 'पर्यायवाची शब्द' याद करने के तरीके!
  • 100+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द?

वे इस तरह के प्रश्न पूछा करते हैं। इसलिए हमने इस लेख में कई सारे "महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों" को शामिल किया है, जो आपकी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वैसे दोस्तों के साथ शेयर करें, जिन्हें इन पर्यायवाची शब्दों की जरूरत है। चलिए आगे बढ़ते हैं ....

---- ------ अपने दोस्तों को भेजें ------ ----

हमारी द्वारा डाली गई, नई लेख की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। जहां पर हम नई नई चीजों की जानकारी देते हैं।


लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि "पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?" पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या होती है? अर्थात पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या होता है? दोस्तों, पर्यायवाची शब्द को अन्य नाम से भी जाना जाता है। इनका अन्य नाम है - "समानार्थक शब्द" या "समानार्थी शब्द"। चलिए आगे बढ़ते हैं -----

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है - पर्यायवाची शब्द क्या होता है - पर्यायवाची शब्द का अर्थ - पर्यायवाची शब्द की परिभाषा - समानार्थक शब्द किसे कहते हैं - समानार्थक शब्द की परिभाषा


वैसे शब्द, जो अलग-अलग शब्दों के समान अर्थ व्यक्त करते हैं, उन्हें "पर्यायवाची शब्द" कहा जाता है। अर्थात, एक समान अर्थ वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को "समानार्थक शब्द" या "प्रतिशब्द" भी कहते हैं।

ध्यान दें : पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होते हुए भी कई बार इनके प्रयोग एक समान नहीं होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की उत्पत्ति : पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें 'पर्याय' का अर्थ होता है - 'समान एवं 'वाची' का अर्थ है- 'कहा जाने वाला' अर्थात "शब्दों के एक समान कहे जाने वाले अर्थ को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं।"

पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - पर्यायवाची शब्द मीनिंग इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन इंग्लिश - समानार्थक शब्द इन अंग्रेजी


हिंदी भाषा में विभिन्न शब्दों के एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को "पर्यायवाची शब्द" कहते हैं या "समानार्थक शब्द" कहते हैं। ठीक उसी तरह से अंग्रेजी भाषा में भी विभिन्न शब्दों के एक जैसे अर्थ को बताने वाले शब्दों को "Synonyms" कहते हैं।

इसलिए हम सभी "पर्यायवाची शब्द" को अंग्रेजी भाषा में "Synonyms" कहते हैं।

तो दोस्तों, इस लेख में हम 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानेंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हालांकि 'अ' शब्द से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए हम इन्हें 50 - 50 की संख्याओं में आपको उपलब्ध कराएंगे, ताकि आपको इसे पढ़ने में आसानी तथा बोरियत महसूस ना हो।

'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द - 'अ' शब्द से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण समानार्थक शब्द - "अ" से शुरू होने वाले समानार्थक शब्द


  1. अलंकार : आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  2. अतिथि : मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  3. अनुपम : अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
  4. अहंकार : दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  5. अहंकारी : गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
  6. अग्नि : आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
  7. अर्थ : हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
  8. अमृत : सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
  9. अश्व : हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
  10. असुर : यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
  11. अनी : कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
  12. अंधकार : तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
  13. अतिथि : मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  14. अर्थ : धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
  15. अरण्य : जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  16. अंजाम : नतीजा, परिणाम, फल।
  17. अनादर : अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
  18. अंग : अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।
  19. अभिमान : अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
  20. अंदर : भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
  21. अंत : समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
  22. अंतर : भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
  23. अंकुश : नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  24. अंतरिक्ष : खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  25. अंदाज : अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
  26. अंधा : सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
  27. अंबु : जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
  28. अंतर्धान : गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  29. अंबुज : कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
  30. अंबुद : मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
  31. अंबर : आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  32. अखिलेश्वर : ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
  33. अंशुमान : सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
  34. अकड़बाज : ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।
  35. अकिंचन : गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
  36. अंबुनिधि : समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
  37. अंशु : रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
  38. अकृतज्ञ : अहसान : फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
  39. अगम : दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
  40. अच्छा : बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
  41. अटल : अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
  42. अक्ल : प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
  43. अड़ंगा : बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
  44. अतीत : भूतकाल, विगत, गत, भूत।
  45. अजनबी : अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
  46. अजीब : अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
  47. अत्याचारी : जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
  48. अधीन : मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
  49. अधीर : आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
  50. अध्ययन : पठन :पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।

इस लेख में हमने आपको कई सारी पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताया है। उम्मीद है यह सारे "पर्यायवाची शब्द" आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हमें यकीन है आप इसे अच्छे से याद करने की पूरी कोशिश करें।

यदि आप और भी अलग-अलग "शब्दों की पर्यायवाची शब्द" जानना चाहते हैं तो, आप हमारी "पर्यायवाची शब्द" वाली "कैटेगरी" पर जाकर अलग-अलग शब्दों की "पर्यायवाची शब्द" जान सकते हैं। जिसमे हमने, उनके अर्थ, एवं वाक्य प्रयोग के बारे में भी बताया है। आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर भेजें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

यदि आप हमारे द्वारा डाली गई नए - नए लेखों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन जरूर करें। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

व्यवसाय, शिक्षा और रोजगार संबंधी ख़बरें ➙ News Gurukul

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

ads