Featured Post
विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय देते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखें
अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय देते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखें | अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय देते हुए अपने मित्र के पास एक पत्र लिखें।
विकास नगर, रोड संख्या .05
पटना - 8000xx
20 सितंबर, 2020
मेरी प्रिय मित्र शुभम,
मंगल कामना।
तुमने कुछ दिनों पहले अपने पत्र में मुझसे अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय जानने की इच्छा जताई है। इसलिए आज मैं इस पत्र में उस छात्र का परिचय संक्षेप में लिख रहा हूं ------
वैसे तो मेरे विद्यालय में सैकड़ों छात्र हैं लेकिन उन सभी छात्रों में " अंकित " विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र है। अंकित दसवी वर्ग का छात्र है। मेरे विद्यालय में सभी विद्यार्थी अनुशासित और प्रतिभाशाली है, लेकिन अंकित उनमें से सबसे आगे है। अंकित की जितनी भी प्रशंसा की जाए अन्य छात्रों की तुलना में बहुत कम होगी। वह समय का अत्यधिक पावन है वह समय पर अपने सारे कार्यों को संपन्न करता है। वह सही समय पर विद्यालय आता है और सही समय पर विद्यालय से अपने घर के लिए प्रस्थान होता है। अंकित विद्यालय की सभी परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता है। वह विद्यालय की सभी कार्यकलापों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता है और प्रायोजित कार्यक्रमों में पुरस्कार भी प्राप्त करता है। विद्यालय में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम हो या फिर निबंध प्रतियोगिता या फिर बाद विवाद प्रतियोगिता वह सबसे अव्वल स्थान प्राप्त करता है। अंकित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का चहेता है, सभी शिक्षक उनसे अत्यधिक प्यार करते हैं। अंकित के माता-पिता भी शिक्षित सभ्य और अनुशासित हैं। शायद! अंकित पर उनके माता-पिता का अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। इतने प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी अंकित में नाम मात्र का अभिमान नहीं है। वह अत्यधिक विनम्र और सरल स्वभाव का है। वह हमेशा अपने प्रति सतर्क रहता है। इसलिए वह मेरा परम मित्र है।
मित्र शुभम, तुम अपने विद्यालय की सर्वोत्तम छात्र का परिचय अवश्य देना मुझे तुम्हारे पत्र का इंतजार रहेगा। पूजनीय चाचा जी और चाची जी को मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा मित्र
सुमित
{ पता }
विकास नगर, रोड संख्या .09
पटना - 8000xxxx (बिहार)
Related Posts
Label
Popular
- ChequeBook Cancel Karne Ke Liye Application In Hindi | चेकबुक रद्द करने के लिए पत्र।
- बैंक में नया खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखते हैं? New Bank Account खुलवाने के लिए Application कैसे लिखें।
- Bilibili App Kya Hai? Bilibili App Se Paise Kaise Kamaye? Complete Guide in hindi
- 1 Se 100 Tak Ginti Hindi Me - Counting In Hindi 1 to 100
- Instagram Funny Meme SFX Pack Free Download — Best Viral Reel Sound Effects (2026)

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें