Featured Post

IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के मैचों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। TATA IPL 2025 का रोमांच अब सीधे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लाइव देखने को मिलेगा। अगर आप भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) (Match 32 -   Delhi Capitals vs Rajasthan Royals ticket price)   के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के 32वें मै…

' एक पंथ दो काज ' कहावत का अर्थ क्या है? "एक पंथ दो काज" मुहावरे का अर्थ क्या है?

एक टिप्पणी भेजें
एक पंथ दो काज" कहावत का अर्थ क्या है, "एक पंथ दो काज" मुहावरे का अर्थ क्या है, "एक पंथ दो काज" वाक्य का अर्थ क्या होता है, "एक पंथ दो काज" अर्थ हिंदी

कहावतें और उनके अर्थ 
"एक पंथ दो काज"

"एक पंथ दो काज" इस कहावत को आपने कई बार सुना होगा या फिर अपने किताबों में पढ़ा होगा। लेकिन मेरा यह सवाल है कि क्या आपको इस कहावत का अर्थ पता है? यदि नहीं! तो कोई बात नहीं! क्योंकि इस लेख में आप "एक पंथ दो काज" कहावत का अर्थ समझ जाएंगे। साथ ही साथ मैं आपको इस कहावत की भावार्थ की उदाहरण भी बताऊंगा, ताकि आप इसे और भी अच्छी तरीके से समझ पाए।

"एक पंथ दो काज" 
कहावत का अर्थ क्या है?


देखिए! इसे ध्यान से समझते हैं। सबसे पहली बात की अंग्रेजी की प्रसिद्ध कहावत है "टू किल टू बर्ड्स विद वन स्टोन" "to kill two birds with one stone" और इसी अंग्रेजी कहावत का हिंदी अनुवाद "एक तीर से दो शिकार" है। "एक पंथ दो काज भी उसी कड़ी की एक कहावत है। इस कहावत का तात्पर्य यह है कि किसी एक काम को करने चलें और उसके साथ ही कोई दूसरा काम भी सिद्ध हो जाए यानी संपन्न हो जाए। 


"एक पंथ दो काज" कहावत का अर्थ क्या है?
किसी एक काम को करने चलें और उसके साथ ही कोई दूसरा काम भी सिद्ध हो जाए।

इन्हें भी पढ़ें :
  • एक पंथ दो काज - कहानी लेखन।
  • एक पंथ दो काज - वाक्य प्रयोग।
  • एक पंथ दो काज - In English
  • 'भ' से शुरू होने वाले मुहावरे एवं उनके अर्थ?
  • 'आ' से शुरू होने वाले मुहावरे एवं उनके अर्थ?

उदाहरण 1 : मान लीजिए कि आप एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हैं और आप एग्जाम देने के लिए जा रहे हैं। मान लीजिए कि आप एग्जाम देने के लिए आगरा जा रहे हैं। ऐसे में एग्जाम देने या खत्म होने के बाद आप ताजमहल देखने के लिए जरूर जाएंगे। तो ऐसे में आपने दो कार्य कर लिए हैं। (पहला) : आपने अपनी परीक्षा भी दे दी है और (दूसरी) : आपको ताजमहल और आसपास के सभी दर्शनीय स्थल को देखने का अवसर मिल गया। तो इस स्थिति में ही कहते हैं "एक पंथ और दो काज"।


उदाहरण 2 : मान लीजिए कि आप अपनी पुस्तक खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में आपको याद आया कि आपको अपने छोटे भाई के लिए एक स्कूल बैग भी लेनी है। तो ऐसे मैं आपको इन दोनों कार्यों को संपन्न करने की इच्छा होगी और आप बिल्कुल ऐसा ही करेंगे। 


क्योंकि अलग - अलग कार्यों के लिए बार - बार बाजार जाकर आप अपनी ऊर्जा क्यों बर्बाद करेंगे। इसलिए आप अपनी पुस्तक लेने के साथ-साथ आप अपने छोटे भाई के लिए बैग भी जरूर खरीदेंगे। जिनसे एक ही बार में आपका दो कार्य संपन्न हो जाएगा। हां! इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन दोनों कार्य संपन्न हो जाएगा। तो, ऐसे अवसरों पर हम अक्सर इस कहावत का इस्तेमाल करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :
  • "अधजल गगरी छलकत जाए" का अर्थ?
  • "एक तीर से दो निशाना" मुहावरे का अर्थ?
  • "हृदय से लगाना" मुहावरे का अर्थ क्या है?
  • मुहावरे के अर्थ, वाक्य एवं विशेषताएं {800+}
  • 'अ' से शुरू होने वाले मुहावरे एवं उनके अर्थ?
  • 'क' से शुरू होने वाले मुहावरे एवं उनके अर्थ?
  • 'च' से शुरू होने वाले मुहावरे एवं उनके अर्थ?

इस तरह से अनेकों उदाहरण बनाए जा सकते हैं। ऊपर के उदाहरण से स्पष्ट होता है, कि उद्देश्य किसी एक कार्य के संपादन करने का लेकिन उसी के रास्ते में कोई दूसरा कार्य संपादित हो जाता है। अर्थात लक्ष्य एक कार्य को करने का था, लेकिन उसके साथ ही दूसरा कार्य भी हो गया। इसी ही कहते हैं "एक पंथ दो काज"


हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी आपको कैसी लगी। इस बारे में आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते हैं। ताकि हम आपके लिए और भी इसी तरह की जानकारियां साझा कर सकें! alert-info
Premium By How To Sawal With HowToSawal

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter